'आज अनंत सिंह को देख लीजिए क्या हालत हो गई है,पार्टी के साथ गद्दारी की सजा...', तेजस्वी यादव ने मौके पर मारा चौका

अनंत सिंह को JDU से निष्कासित किए जाने पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'हमने भविष्यवाणी की थी कि आप लोग जहां समर्थन दे रहे हैं, समय बताएगा कि आपके साथ क्या होगा'।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Anant Singh & Tejashwi yadav
Anant Singh & Tejashwi yadav | Image: ANI

बिहार की राजनीति में इन दिनों फिर से उथल-पुथल मची हुई है। मोकामा विधायक अनंत सिंह को नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने शनिवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जेडी(यू) ने विधानसभा अध्यक्ष से उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की भी सिफारिश की है।

सबसे बड़ी बात है कि पार्टी ने यह कार्रवाई ऐसे समय कि है जब एक दिन पहले ही बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनाव संपन्न हुए हैं। इनमें ग्रेजुएट निर्वाचक क्षेत्र भी शामिल था, जहां अनंत सिंह ने विरोधी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया था। अब JDU के इस कदम पर नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला। तेजस्वी ने कहा है कि मैंने चुनाव से पहले जो भी भविष्यवाणी की थी, आज सब सही साबित हो रहा है।

अनंत सिंह की हालत आज सब देख रहा है-तेजस्वी यादव 

अनंत सिंह को JDU से निष्कासित किए जाने पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “जब विश्वास मत चल रहा था तो हमारे तीन विधायक-नीलम देवी, आनंद मोहन के बेटे और प्रह्लाद यादव, ने पार्टी के साथ गद्दारी की थी। उस समय भी हमने भविष्यवाणी की थी कि आप लोग जहां समर्थन दे रहे हैं, समय बताएगा कि आपके साथ क्या होगा। आज आनंद मोहन परेशान हैं, प्रह्लाद यादव को टिकट भी नहीं मिला और अनंत सिंह की हालत आप खुद देख लीजिए।”

बीजेपी ने JDU को बेचने का काम किया-तेजस्वी 

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, “इन तीनों ने पार्टी के साथ गद्दारी की थी। हमने उस समय भी चेताया था। आज वो सच बनकर सामने आ रहा है। हमने कहा था कि चुनाव के बाद ये लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। चुनाव के बाद 100 दिन में नीतीश कुमार को हटा दिया गया। BJP ने नीतीश कुमार को ठगा है। हमने ये भी कहा था कि चुनाव के बाद जेडी(यू) खत्म हो जाएगी। आज आपस में ही लड़ाई हो रही है। बीजेपी ने JDU को बेचने का काम किया है।”

Advertisement

क्या RJD का दामन थामेंगे अनंत सिंह?

पत्रकारों नेता प्रतिपक्ष से जब सवाल किया कि क्या आप अनंत सिंह की मदद करेंगे? उन्हें अपनी पार्टी में आने का प्रस्ताव देंगे? इसके जवाब में तेजस्वी ने कहा, कि जिसके साथ जो होना था वो हो रहा है। मेरी तरफ से किसी को कोई प्रस्ताव नहीं है। तेजस्वी के इस बयान से फिलहाल अनंत सिंह के RJD में जानें की अटकलों पर विराम लग गया है। मगर राजनीति में कब किसका फैसला बदल जाए ये कहना मुश्किल है। फिलहाल इन दिनों सबकी नजरें बिहार की राजनीति पर टिकी है।

यह भी पढ़ें: 'छोटे-बड़े मियां को घुसपैठियों से प्यार है',अखिलेश पर बरसे CM योगी
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड