UP BJP President: पंकज चौधरी होंगे यूपी में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष? शनिवार को करेंगे नामांकन

UP BJP President Election: यूपी में साल 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। इसको देखते हुए अभी से ही भाजपा की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष का पद जनवरी 2024 से खाली है। भाजपा नेतृत्व की प्लानिंग है कि विधानसभा चुनाव से पहले यूपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाए। इस चुनाव के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शनिवार को नामांकन पत्र भरेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pankaj Chaudhary Nomination
पंकज चौधरी (फाइल फोटो) | Image: ANI

Pankaj Chaudhary Nomination, UP BJP President Election: उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। साल 2024 में भूपेंद्र सिंह चौधरी का कार्यकाल खत्म होने के बाद से पद खाली है। अब भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व 2027 के विधानसभा चुनाव से काफी पहले इस पद को भरने जा रहा है।

इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद चुनाव के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम सामने आया है। वो शनिवार को इस चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरेंगे। आइए जानते हैं यूपी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से संबंधित बड़ी बातें… 

क्या पंकज चौधरी होंगे नए प्रदेश अध्यक्ष?

पंकज चौधरी यूपी के महाराजगंज से भाजपा के सांसद हैं और अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हैं। शनिवार को पंकज यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन करेंगे। अब सवाल यह है कि क्या पंकज चौधरी यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे? 

इस सवाल को अभी के नजरिए से देखें तो अभी नामांकन के लिए शनिवार दोपहर 2 बजे तक का पूरा समय है। अगर पंकज चौधरी के अलावा कोई और भी यूपी में प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन कराता है, तो चुनाव फिर चुनाव होगा। अगर पंकज चौधरी के सामने कोई नामांकन नहीं आता है, तो वो यूपी में भाजपा के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया जाएंगे। हालांकि अभी तक उनके सामने कोई नाम नहीं आया है।

Advertisement

चुनावी कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल 

  • 12 दिसंबर (शुक्रवार): प्रदेश परिषद सदस्यों की अंतिम सूची जारी की गई और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई।  
  • 13 दिसंबर (शनिवार): दोपहर 2 बजे तक प्रदेश मुख्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) और नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूरी होगी।  
  • 14 दिसंबर (रविवार): अगर एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहे तो मतदान होगा। मतदान के बाद उसी दिन नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।

चुनाव प्रभारी की मौजूदगी में नामांकन

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी और नए अध्यक्ष के सार्वजनिक ऐलान की रणनीति को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर पिछले कई दिनों से पार्टी में मंथन चल रहा है। 

ये भी पढ़ें- Bihar: एक्शन में डिप्टी CM विजय सिन्हा, अधिकारियों को चेताया- बस 15 दिन... अगली बार हम थर-थर कांपने भी नहीं देंगे; जानिए पूरा मामला

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड