Bihar: एक्शन में डिप्टी CM विजय सिन्हा, अधिकारियों को चेताया- बस 15 दिन... अगली बार हम थर-थर कांपने भी नहीं देंगे; जानिए पूरा मामला

Vijay Kumar Sinha: बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा अपने कड़े तेवर के लिए भी जाने जाते हैं। शुक्रवार को उनके आधिकारिक आवास पर भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि संबंधित के कई शिकायतें आईं। इसमें एक-दो शिकायतें ऐसी रहीं, जिसके कारण वे अधिकारियों पर काफी नाराज दिखे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Vijay Kumar Sinha: हाल ही में बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एक बार फिर से प्रदेश में एनडीए की सरकार बन गई है। इस सरकार में लखीसराय से बीजेपी के विधायक विजय कुमार सिन्हा को एक बार फिर से उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। वे बिहार के डिप्टी सीएम के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री भी हैं। 
सिन्हा की पहचान बोलने के कड़े तेवर से भी होती रही है। इस बीच उन्होंने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को अपने अंदाज में सख्ती के साथ चेतावनी दी है। शुक्रवार को विजय सिन्हा के पास प्रदेश में जमीन संबंधित शिकायतों के निपटारे में हो रही देरी और लापरवाही के कई मामले आए। इनमें से एक मामले को लेकर सिन्हा अधिकारियों पर खासा नाराज दिखे और यहां तक कह दिया कि अगली बार हम थर-थर कांपने भी नहीं देंगे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

15 दिनों में लंबित मामलों का करें निपटारा- सिन्हा 

दरअसल,  शुक्रवार को भूमि सुधार विभाग द्वारा उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आधिकारिक आवास पर भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया गया। इसमें भूमि सुधार विभाग के विभिन्न अधिकारी, पटना जिला मजिस्ट्रेट और एसएसपी भी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पटना जिले के भूमि सुधारों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को सुना।

इस दौरान डिप्टी सीएम सिन्हा के पास पटना के बल्लीपुर, गौरीचक निवासी ने अपनी शिकायत में कहा कि जमाबंदी नहीं होने के नाम पर उनकी जमीन का म्यूटेशन पिछले छह महीने से लंबित है। इस मामले में अधिकारी और कर्मचारी उनके आवेदन को लगातार टालते जा रहे हैं। शिकायकर्ता की इस शिकायत को सुनकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा अधिकारियों पर नाराज हो गए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूछा कि शिकायत इतने महीनों से लंबित क्यों है? इस दौरान सिन्हा ने एक अधिकारी को निर्देश दिया कि उनके क्षेत्र में कितने मामले पेंडिंग है, इसकी सारी जानकारी एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराएं। इस बीच विजय सिन्हा अपने कड़े तेवर में भी दिखे। उन्होंने अधिकारियों को साफ चेतावनी देते हुए कहा, "अगर 15 दिनों में सभी लंबित मामलों का निपटारा नहीं हुआ तो अगली बार हम किसी को थर-थर कांपने भी नहीं देंगे।" उन्होंने आगे कहा कि जमीन से जुड़े मामलों को जानबूझकर लटकाना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement

भौकाल नहीं, सीधे एक्शन लेते हैं- विजय सिन्हा 

वहीं, पटना के संपतचक से भी एक मामला सामने आया। इसमें शिकायत थी कि जमीन किसी और की थी, लेकिन उसकी रजिस्ट्री किसी और के नाम से हो गई। विजय सिन्हा ने इसे गंभीर बताते हुए कहा कि 10 दिनों के भीतर हर हाल में इसका समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि फर्जी कागजात लगाकर गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

सिन्हा ने कहा कि हम भौकाल नहीं बनाते, सीधे एक्शन लेते हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा और समस्याओं के समाधान के लिए समय सीमा भी दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस संवाद का आयोजन बिहार के सभी जिलों में करेंगे। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Maharashtra: सोलापुर धुले हाईवे पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, कई मीटर तक ऊंची लपटें, खौफनाक मंजर का VIDEO

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड