UP: 'चरखे से क्रांति आई बुलडोजर से आई शांति बदलता UP...', नए साल से पहले भाजपा कार्यालय के बाहर CM योगी वाला पोस्टर VIRAL

बीजेपी नेता शम्सी आजाद की ओर लखनऊ में बीजपी दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है जो चर्चा का विषय बन गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi New Poster
CM Yogi New Poster | Image: Republic

पूरी दुनिया नए साल के जश्न की तैयारी में डूब गई। लोग अपने-अपने तरीके से इसे सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहे हैं। इस कड़ी में लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के बाहर एक खास पोस्टर लगाया गया। पोस्टर के जरिए नए साल की शुभकामना दी जा रही है। मगर पोस्टर पर जो स्लोगन लिखा गया है उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।


बीजेपी नेता शम्सी आजाद की ओर से यह पोस्टर लगाया है। बीजपी दफ्तर के बाहर लगे इस पोस्टर में सीएम योगी को बुलडोजर के साथ दिखाया गया है। इस पर स्लोगन लिखा है- चरखे से क्रांति आई, बुलडोजर से आई शांति। बदलता यूपी, बढ़ता भारत। नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल की शुभकामनाओं वाला यह पोस्टर अब चर्चा का विषय बन गया है।


बीजेपी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर की चर्चा

उत्तर प्रदेश में एक और विपक्ष जहां योगी के बुलडोजर एक्शन पर हमेशा से सवाल उठाती रही है वहीं, बीजेपी यह बताने की कोशिश कर रही है कि इससे प्रदेश में शांति आई है। बीजेपी नेता शम्सी आजाद की ओर से लगाए के पोस्टर के जरिए यह बताया जा रहा है कि योगी के बुलडोजर एक्शन से माफियों में खौफ आया है और प्रदेश में क्राइम का ग्राफ गिरा है। सीएम योगी के राज्य में प्रदेश में शांति आई है।

यूपी उपचुनाव में दिखा था पोस्टर वार

बता दें कि यह पहला मौका नहीं जब शम्सी आजाद के द्वारा लगाए पोस्टर चर्चा का विषय बना हो। UP उपचुनाव में भी बीजेपी और सपा के बीच जमकर पोस्टरबाजी देखने को मिली थी। पोस्टर के जरिए बीजेपी ने बंटेगे तो कटेंगे और एक है तो सैफ का नारा दिया था। वहीं, सपा ने जवाब में पीडीए जोड़ेगी और जीतेगी का नारा लगाई थी। अब देखने होगा कि इस नए पोस्टर पर विपक्ष का क्या जवाब आता है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कांग्रेस और AAP की नूरा-कुश्ती, लड़ाई किस बात की?
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड