बीजेपी ने बदली परंपरा! UP में पहली बार कुछ यूं हुए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित, जानिए कहां से किसे जिम्मेदारी... List

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने पार्टी जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। आगरा, अमेठी, रामपुर जैसे जिलों में नए पार्टी अध्यक्षों का ऐलान हो चुका है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Narendra Modi and UP CM Yogi Adityanath
पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ | Image: Facebook

Uttar Pradesh BJP : उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने पार्टी जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। आगरा, अमेठी, रामपुर जैसे जिलों में नए पार्टी अध्यक्षों का ऐलान हो चुका है। हालांकि 26 जिलों के अध्यक्ष और महानगर की चुनाव की प्रक्रिया रोकी गई है। अहम ये है कि बीजेपी ने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा को लेकर अपनी परंपरा को बदला है, क्योंकि पहले लखनऊ से नामों का ऐलान हुआ करता था और इस बार जिला कार्यालयों से ही जिलाध्यक्षों की घोषणा हुई है।

संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से बीजेपी में ये बदलाव हुआ है, क्योंकि 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारतीय जनता पार्टी ने पुराने चेहरों पर विश्वास बरकरार रखा है, जबकि कई जिलों में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्षों के साथ महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा भी बीजेपी ने की है।

बीजेपी ने किसे कहां से जिम्मेदारी दी, पूरी List

  • लखनऊ जिला: विजय मौर्य
  • लखनऊ महानगर अध्यक्ष: आनंद द्विवेदी
  • रायबरेली: बुद्धिलाल पासी
  • हरदोई: अजीत सिंह बब्बन
  • बलरामपुर: रवि मिश्रा
  • बहराइच: ब्रजेश पांडेय
  • गोंडा: अमर किशोर कश्यप
  • श्रावस्ती: मिश्री लाल वर्मा
  • उन्नाव: अनुराग अवस्थी
  • इटावा: अरुण कुमार गुप्ता उर्फ अन्नू गुप्ता
  • मैनपुरी: ममता राजपूत
  • रामपुर: हरीश गंगवार
  • बुलंदशहर: विकास चौहान
  • मथुरा: निर्भय पांडे
  • मथुरा महानगर अध्यक्ष: राजू यादव
  • ललितपुर: हरीशचंद्र रावत
  • मुरादाबाद: आकाश पाल
  • मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष: गिरीश मंडुला
  • बिजनौर: भूपेंद्र सिंह चौहान
  • सहारनपुर महानगर: शीतल वैष्णव
  • मुजफ्फनगर: सुधीर सैनी
  • मेरठ महानगर: विवेक रस्तोगी
  • गाजियाबाद जिला अध्यक्ष: चैनपाल सिंह
  • गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष: मयंक गोयल
  • नोएडा महानगर अध्यक्ष: महेश चौहान
  • गौतमबुद्ध नगर: अभिषेक शर्मा
  • संभल: हरेंद्र चौधरी
    कानपुर महानगर उत्तर अध्यक्ष: अनिल दीक्षित
  • कानपुर महानगर दक्षिण अध्यक्ष: शिवराम सिंह चौहान
  • कानपुर देहात: रेणुका सचान
  • कानपुर ग्रामीण: उपेंद्र नाथ पासवान
  • कन्नौज: वीर सिंह भदौरिया
  • फर्रुखाबाद: फतेहचंद वर्मा
  • औरैया: सर्वेश कठेरिया
  • झांसी जिला अध्यक्ष: प्रदीप पटेल
  • बांदा: कल्लू राजपूत
  • महोबा: मोहनलाल कुशवाह
  • चित्रकूट: महेंद्र कोटार्य
  • वाराणसी महानगर: प्रदीप अग्रहरि
  • गाजीपुर: ओम प्रकाश राय
  • प्रतापगढ़: आशीष श्रीवास्तव
  • भदोही: दीपक मिश्रा
  • मछलीशहर: अजय कुमार सिंह
  • सुल्तानपुर: सुशील त्रिपाठी
  • अमेठी: सुधांशु शुक्ला
  • प्रयागराज गंगापार: निर्मला पासवान
  • प्रयागराज यमुनापार: राजेश शुक्ला
  • प्रयागराज महानगर अध्यक्ष: संजय गुप्ता
  • सोनभद्र: नंदलाल गुप्ता
  • गोरखपुर जिला: जर्नादन तिवारी
  • गोरखपुर महानगर अध्यक्ष: देवेश श्रीवास्तव
  • आजमगढ़: ध्रुव कुमार सिंह
  • लालगंज: विनोद राजभर
  • संत कबीरनगर: नीतू सिंह
  • महाराजगंज: अशोक उर्फ संजय पांडेय
  • मऊ: रामाश्रय मौर्य
  • बस्ती: विवेकानंद मिश्रा
  • कुशीनगर: दुर्गेश राय
  • बलिया: संजय मिश्रा

यह भी पढे़ं: 'देश, हिंदू पाकिस्तान की दिशा में', संजय राउत ने लिखा ऐसा लेख, विवाद तय
 

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड