'देश, हिंदू पाकिस्तान की दिशा में', उद्धव ठाकरे के नेता संजय राउत ने लिखा ऐसा लेख, महाराष्ट्र में मच सकता है हंगामा

सामना के 16 मार्च के संपादकीय में संजय राउत का लेख प्रकाशित किया गया है। बीजेपी और केंद्र की सरकार को घेरते-घेरते उन्होंने भारत को लेकर टिप्पणी की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shivsena-UBT leader Sanjay Raut
शिवसेना-यूबीटी लीडर संजय राउत | Image: Facebook

Sanjay Raut Remarks: संजय राउत ने भारत को लेकर एक ऐसा लेख लिखा है, जिस पर हंगामा मचना तय है। उद्धव ठाकरे के नेता संजय राउत ने शिवसेना-यूबीटी के मुख-पत्र सामना में ये लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने 'हिंदू पाकिस्तान' शब्द का इस्तेमाल किया है। इतना ही नहीं, संजय राउत ने अपने लेख में यहां तक लिखा है कि 'भारत में हिंदू और मुसलमान दो अलग-अलग राष्ट्र बन गए हैं।'

सामना के 16 मार्च के संपादकीय में संजय राउत का लेख प्रकाशित किया गया है। बीजेपी और केंद्र की सरकार को घेरते-घेरते उन्होंने भारत को लेकर भी टिप्पणी की। संजय राउत ने इस लेख का टाइटल दिया है- "देश 'हिंदू पाकिस्तान' की दिशा में।' शिवसेना यूबीटी नेता ने अपने लेख के शुरुआत में ही लिखा- ‘पिछले 10 साल में भारत में हिंदू और मुसलमान दो अलग-अलग राष्ट्र बने हैं। ये माहौल बंटवारे जैसा है। शिवराय के इतिहास को बदलना, हिंदू-मुसलमानों के लिए अलग दुकानों की मांग करना, ये सब एक सोची-समझी मूर्खता है, जो भारत को हिंदू पाकिस्तान की ओर धकेल रही है।’

संजय राउत ने 'हिंदू माफिया' शब्द का इस्तेमाल किया

संजय राउत ने हिंदुओं को लेकर भी टिप्पणी की है। अपने लेख में उद्धव ठाकरे के नेता ने 'हिंदू माफिया' शब्द का इस्तेमाल किया है। संजय राउत ने अपने इस लेख में जवाहर लाल नेहरू की खूब प्रशंसा की है। बाबा साहेब अंबेडकर और वीर सावरकर का भी जिक्र किया है। यहां शिवसेना-यूबीटी के नेता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत पर दागे और नितेश राणे जैसे बीजेपी नेताओं की टिप्पणियों पर सवाल उठाया।

औरंगजेब विवाद पर भी संजय राउत ने लिखा

अपने लेख के आखिरी में औरंगजेब विवाद पर भी संजय राउत जवाब देते हैं। उन्होंने लिखा- 'कुछ लोग औरंगजेब की कब्र उखाड़ना चाहते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में हिंदू पाकिस्तान वाले हिंदू औरंगजेब पैदा कर रहे हैं। वो कब्र में पड़े औरंगजेब से भी ज्यादा भयानक हैं।'

Advertisement

यह भी पढे़ं: पहले संभाला हालात, अब होली मना रही संभल पुलिस…सीओ अनुज ने भी किया डांस

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड