अपडेटेड 13 August 2025 at 10:37 IST

यूपी के इस जिले में बर्ड फ्लू से मचा हड़कंप, अचानक हजारों मुर्गियों की मौत; प्रशासन ने लोगों से की ये अपील

उत्तर प्रदेश के रामपुर में बर्ड फ्लू ने दस्तक दी है। हजारों की संख्या में मुर्गियों की मौत से जिले में हड़कंप मच गया है। कई पोल्ट्री फार्म को बंद कर दिया गया है।

Follow : Google News Icon  
Bird flu in up rampur district
यूपी के इस जिले में बर्ड फ्लू से मचा हड़कंप | Image: ANI

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। रामपुर जिले इसकी चपेट में पूरी तरह आ गया है। रामपुर के सिहोरा गांव में पोल्ट्री फार्म में अब तक हजारों की संख्या में मुर्गियों की मौत हो चुकी है। सैंपल लेने के बाद जांच में खुलासा हुआ कि इन मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन की ओर से पोल्ट्री फार्म को सील कर दिया गया है।


यूपी के रामपुर में बर्ड फ्लू ने दस्तक दी है। बिलासपुर तहसील में 30 हजार मुर्गियों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने तुरंत कई पोल्ट्री फार्म को सील कर दिए और इससे निपटने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं।  जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिस पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत हो रही है उस फार्म को तत्काल प्रभाव से बंद किया जा रहा है।

पोल्ट्री फार्म में दफनाया गया हजारों मुर्गियों

हजारों की संख्या में मरी हुई मुर्गियों को पोल्ट्री फार्म में ही दफना दिया गया। फार्म में एक बड़ा सा गड्ढा किया गया और मुर्गियों को गड्ढे में दफन कर दिया गया, ताकि इसे फैलने से रोका जा सके। फार्म के आसपास बर्ड फ्लू के कारण पक्षियों की भी मौत हुई है। जिस जगह पर पोल्ट्री फार्म बना हुआ है, उसके आसपास  किसी व्यक्ति को आने जाने की अनुमति नहीं है।

प्रशासन ने लोगों से की ये अपील

प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के आदेश जारी किए हैं। गांव के लोगों से अपील की है कि पोल्ट्री फार्म की तरफ ना जाएं और बच्चों को भी जाने से रोकें। एसडीएम रामपुर के मुताबिक बर्ड फ्लू अभी तक किसी व्यक्ति को इंजेक्ट नहीं किया है। पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मगर इतनी बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत से पोल्ट्री फार्म के आसपास रहने वाले गांव के लोग डरे हुए हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Rajasthan: दौसा में दर्दनाक सड़क हादसे में 7 बच्चों समेत 10 की मौत

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 13 August 2025 at 10:37 IST