UP: बिजनौर में 5 मासूम बच्चे गर्म राख की चपेट में आए, 30-50 प्रतिशत तक झुलसे... बाग में आम लेने गए थे, तभी मची चीख-पुकार

बिजनौर में शुगर मिल की गर्म राख की चपेट में आने से 5 बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं। जिला अस्पताल बच्चों के चीख से कांप उठा, डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे 30 से 50 प्रतिशत झुलस गए हैं। जानें प्रशासन ने क्या कहा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शुगर मिल से निकली गर्म राख की चपेट में आने से 5 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में परिजनों ने बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं, जहां पूरे अस्पताल में चीख पुकार मच गई है, छोटे बच्चे दर्द से कराह रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे 30% से 50% तक जले हैं।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चे मिल के पास मौजूद थे, तभी वहां डाली गई मिल की बहुत गर्म राख की चपेट में आ गए। राख इतनी गर्म थी कि बच्चों को संभलने का मौका ही नहीं मिला और वे बुरी तरह झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों और परिजनों ने तत्काल रेस्क्यू कर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने क्या बताया? 

बिजनौर जिला अस्पताल के डॉ. रामकुमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए गए बच्चों की हालत पर डॉक्टरों की एक विशेष टीम नजर रख रही है। उन्होंने कहा बच्चों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है। कुछ बच्चे काफी झुलसे हुए हैं, जिन्हें गहन चिकित्सा दी जा रही है।

बाग में गिरे आम लेने गए थे बच्चे 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंधी के बाद बाग में गिरे आमों को इकट्ठा करने और खेलने के लिए गांव लड़ुपुरा और चाहशीरी के 4 बच्चे बाग पहुंचे थे। वहां किसी अज्ञात फैक्ट्री ने चुपके से बेहद गर्म राख डंप की हुई  थी। बच्चों को इस खतरे का अंदाजा नहीं था और वे राख की चपेट में आ गए। झुलसने वाले बच्चों की पहचान उजेद (12), साहिल (13), शाद (9) और रिहान (10) के रूप में हुई है।

Advertisement

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) जसजीत कौर ने सख्त तेवर अपनाए, बताया कि बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डीएम ने स्पष्ट किया कि यह राख वहां किस फैक्ट्री ने डाली और किसने लापरवाही बरती, इसकी गहन जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी जानलेवा लापरवाही दोबारा न हो।

यह भी पढ़ें: कलेजे के टुकड़े को बचाने के लिए मरते दम तक लड़ती रही मां, क्रूज में शव

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड