Ghaziabad Child Death: गाजियाबाद में भारी बारिश के बीच नाली में बह गई 3 साल की मासूम पल्लवी, खेल-खेल में दर्दनाक हादसा; डूबकर मौत

गाजियाबाद के विजयनगर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, बारिश के दौरान सर्वोदय कॉलोनी में जलभराव हो गया था, इसी दौरान 3 साल की मासूम बच्ची की नाली के तेज बहाव में डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है, पढ़ें पूरी खबर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ghaziabad child drowning, rain drain accident
गाजियाबाद में बारिश के बीच नाली में बह गई 3 साल की मासूम पल्लवी | Image: Representative Ai

Ghaziabad Child Death: गाजियाबाद में विजयनगर की सर्वोदय कॉलोनी में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। भारी बारिश के बीच घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची पल्लवी नाली के तेज बहाव में बह गई। परिवार वाले उसे बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तेज पानी के कारण बच्ची को बाहर निकालने तक बहुत देर हो चुकी थी।

गहरी नाली में डूब गई बच्ची, फिर लाश मिली

पुलिस के मुताबिक हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ, जब इलाके में तेज बारिश हो रही थी और चारों तरफ पानी भर गया था। बच्ची घर के पास अपने दोस्तों के साथ बारिश में खेल रही थी। अचानक पैर फिसला और वो पास की गहरी नाली में गिर गई। परिजनों ने बच्ची को गिरते और पानी में डूबते देख लिया। उन्होंने तुरंत मदद के लिए दौड़े और नाली में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन बारिश से पानी का बहाव इतना तेज था कि काफी मशक्कत के बाद जब बच्ची को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

शहर में खुले नाले जानलेवा

इस घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया है। परिवार और पड़ोसी सदमे में हैं, इस हादसे ने एक बार फिर शहर में खुले नालों और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को उजागर कर दिया है। बारिश के मौसम में बच्चों पर खास नजर रखनी चाहिए। खुले नाले और गहरे गड्ढों से बचाव के लिए प्रशासन को भी सख्ती बरतनी चाहिए। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस तरह के हादसों को रोकने के लिए इलाके में नालों पर जाली लगाने और जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों इस हादसे को लेकर काफी दुखी है।

यह भी पढ़ें: कंगाल पाकिस्तान ने पैसे के लिए फिर फैलाए हाथ, वर्ल्ड बैंक देगा इतना फंड

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड