कंगाल पाकिस्तान ने पैसे के लिए फिर फैलाए हाथ, वर्ल्ड बैंक देगा 375.9 मिलियन डॉलर का फंड; महंगाई के चलते अंतिम संस्कार के लिए भी पाकिस्तानी ले रहे कर्ज
विश्व बैंक के बोर्ड ने पाकिस्तान को 375.9 मिलियन डॉलर की फंडिंग मंजूर की है। इस सहायता से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। जानें कंगाल होने की कगार पर पहुंचे पाकिस्तान को इस फंड से कैसे सहारा मिलेगा? पढ़ें पूरी खबर
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

World Bank Pakistan funding: विश्व बैंक के बोर्ड ने पाकिस्तान को 375.9 मिलियन डॉलर की फंडिंग मंजूर कर दी है। इस सहायता से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को थोड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विश्व बैंक के बोर्ड ऑफ एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स ने पाकिस्तान के लिए 375.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फंडिंग को मंजूरी दे दी है। ये फैसला पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को आवश्यक सहारा देने के उद्देश्य से लिया गया है। मंजूरी के बाद अब ये राशि अलग-अलग विकास और आर्थिक स्थिरता से जुड़ी परियोजनाओं में इस्तेमाल की जाएगी। यकीनन विश्व बैंक का ये कदम पाकिस्तान की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो सकता है।
विश्व बैंक ने रकम मंजूर क्यों की?
विश्व बैंक ने पाकिस्तान के हालात को देखते हुए से रकम मंजूर करने का फैसला लिया, ताकि आर्थिक सुधार कार्यक्रमों को समर्थन मिल सके, सार्वजनिक सेवाओं की बेहतर डिलीवरी सुनिश्चित हो सके, वित्तीय प्रणाली को मजबूती मिले और अलग-अलग विकास योजना के तहत फंड का इस्तेमाल किया जा सके।
विश्व बैंक के मुताबिक, फंडिंग रिजल्ट्स पर आधारित होगी, यानी तय लक्ष्य हासिल करने के बाद ही राशि जारी की जाएगी। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहेगी।
Advertisement
क्या पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती?
ये फंडिंग पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी समय पर मिल रही है। देश को आर्थिक स्थिरता बनाए रखने, विकास गतिविधियों को आगे बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी। विश्व बैंक जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थान विकासशील देशों को ऐसी सहायता नियमित रूप से देते रहते हैं। पाकिस्तान पहले भी विश्व बैंक की कई परियोजनाओं का लाभ उठा चुका है।
विश्व बैंक वैश्विक स्तर पर गरीब और विकासशील देशों को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करने वाली प्रमुख संस्था है। ये सदस्य देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए काम करती है। पाकिस्तान विश्व बैंक का सदस्य देश है। बोर्ड की ये नई मंजूरी उस सिलसिले की निरंतरता है। फंड का सही और समय पर उपयोग पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति सुधारने में अहम भूमिका निभा सकता है।
Advertisement
अब पाकिस्तान को क्या करना होगा?
पाकिस्तान सरकार को संबंधित परियोजना दस्तावेज जमा करने होंगे। विश्व बैंक निगरानी रखेगा कि फंड का इस्तेमाल तय उद्देश्यों के अनुसार हो। दक्षिण एशिया में आर्थिक सहयोग और स्थिरता के लिए ऐसी अंतरराष्ट्रीय मदद जरूरी मानी जाती है। कुल मिलाकर विश्व बैंक की ये मंजूरी पाकिस्तान के लिए राहत भरी खबर है। लंबे वक्त में सफलता देश की अपनी नीतियों और क्रियान्वयन पर निर्भर करेगी। विश्व बैंक की आधिकारिक घोषणा के अनुसार ये कदम आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में उठाया गया है।