अपडेटेड 16 December 2024 at 14:57 IST

'मंदिर तोड़कर ढाचा खड़ा किया गया...संभल में होगा विष्णु का 10वां अवतार', विधानसभा में योगी की दो टूक

संभल जामा मस्जिद में मंदिर होने के दावे पर सीएम योगी ने कहा सूर्य, चांद और सत्य को बहुत देर तक छिपा नहीं सकते। सत्य सबके सामने जल्द आएगा।

Follow : Google News Icon  
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath | Image: R Bharat

उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र (UP Assembly Winter Session) आज,सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन औपचारिक कार्य सदन में किए गए। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने संभल हिंसा पर सदन में अपनी बात रखी। सीएम योगी ने कहा न्यायालय के आदेश पर सर्वे हो रहा था। दो दिन तक सर्वे में कोई परेशानी नहीं हुई। मगर शुक्रवार को जुमे के नमाज के दिए पूरी योजना के साथ यहां हिंसा की गई।

विधानसभा में विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि जिस संभल हिंसा (Sambhal Violence) को लेकर विपक्ष बवाल काट रहे हैं उनके शासनकाल में यहां नरसंहार हुए थे। 815 साम्प्रदयिक दंगे विपक्ष के शासनकाल में संभल हुई थी। 1947 से ही संभल में दंगों का इतिहास रहा है। 1978 में 184 हिंदुओं को जला दिया गया था। क्या विपक्ष ने मुद्दे को कभी उठाया। क्या दोषियों को सजा मिली? 2017 से लेकर अबतक 99 फीसदी तक हिंसा की घटना में कमी आई है,ये NCRB का डाटा है।

सूर्य, चांद और सत्य को छिपा नहीं सकते-योगी

संभल जामा मस्जिद (Sambhal Jama Masjid)  में मंदिर होने के दावे पर सीएम योगी ने कहा सूर्य, चांद और सत्य को बहुत देर तक छिपा नहीं सकते। ये तो बाबरनामा में भी लिखा गया है कि हर मंदिर को तोड़कर एक ढांचा खड़ा किया गया है। भारत की एक विरासत है,सरकार भी उसी को लेकर कार्य कर रही है। ये केवल सर्वे की बात थी,जिलाधिकारी का जिले का एडमिनिस्ट्रेशन का हेड, इनका दायित्व है कि न्यायालय के आदेशों का पालन करें।

भगवान विष्णु का दसवां अवतार संभल में होगा-योगी

सीएम योगी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष से का आपने तो एक श्रेष्ठ ब्राह्मण कुल में जन्म लिया है। भारत के पुराणों की परंपरा पर तो विश्वास करते हैं। हमारे पुराण में कहते हैं कि भगवान विष्णु का दसवां अवतार संभल में ही होगा। संभल में ही कल्कि अवतार होगा। उसी संभल में होगा जहां कभी हिंसा होती थी, ये तो केवल सर्वे की बात है। 

Advertisement

संभल में देशी-विदेशी मुसलमानों की लड़ाई-योगी

सीएम योगी ने विधानसभा में कहा कि राम राम शब्द कब से साम्प्रदायिक हो गया। जन्म से लेकर मृत्य तक राम नाम लिया जाता है। जब हम मिलते है तो राम राम होता है। अंतिम यात्रा में भी रामनाम सत्य बोला जाता है। अगर जयश्रीराम किसी ने बोल दिया तो ये चिढ़ाने वाला कृत्य नहीं है। ये शब्द साम्प्रदायिक नहीं है। संभल में जहां हिंसा हुई वहां देशी-विदेशी मुसलमानों में विवाद है। बाबरनामा में भी कहा गया है हरिमंदिर तोड़ा गया, संभल में ही कल्कि अवतार होगा। 

यह भी पढ़ें:  प्रियंका गांधी ने फिर दिखाया 'फिलिस्तीनी प्रेम', Palestine लिखा बैग लेकर पहुंची संसद; बवाल तय!

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 16 December 2024 at 14:40 IST