प्रियंका गांधी ने फिर दिखाया 'फिलिस्तीनी प्रेम', Palestine लिखा बैग लेकर पहुंची संसद; बवाल तय!

इससे पहले प्रियंका ने बीते दिनों ही फिलिस्तीन के राजदूत से भी मुलाकात की थीं। इस बीच अब प्रियंका फिलिस्तीन के समर्थन में इस बैग के साथ संसद पहुंची।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Priyanka Gandhi with Palestine Bag
फिलिस्तीन लिखे बैग के साथ प्रियंका गांधी | Image: Republic

Priyanka Gandhi with Palestine support Bag: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुले तौर पर फिलिस्तीन के लिए अपना प्रेम दिखाया है। संसद में आज प्रियंका गांधी एक बैग लेकर पहुंची, जिस पर Palestine लिखा हुआ था। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है।

इससे पहले प्रियंका ने बीते दिनों ही फिलिस्तीन के राजदूत से भी मुलाकात की थीं। राजदूत ने कांग्रेस महासचिव को वायनाड से जीत की भी बधाई दी थीं। इस बीच अब प्रियंका फिलिस्तीन के समर्थन में इस बैग के साथ संसद पहुंची।

BJP ने साधा कांग्रेस पर निशाना

प्रियंका गांधी के Palestine लिखा बैग लेकर संसद पहुंचने पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। BJP ने इसको लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। बीजेपी का कहना है कि यह कांग्रेस के मुस्लिम वोट के तुष्टिकरण की झलक है। कांग्रस को बस मुस्लिम वोट ही चिंता है।

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रियंका मुस्लिम वोट के तुष्टिकरण के लिए फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर आई हैं।

Advertisement

फिलिस्तीनी राजदूत से भी की थी मुलाकात

गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन के चार्ज डी अफेयर्स अबेद एलराजेग अबू जाजेर ने मुलाकात हुई थीं। यह मुलाकात कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से निवास पर हुई थीं। जाजेर ने इस दौरान वायनाड से जीत के लिए उन्हें बधाई दी और फिलिस्तीन की स्वतंत्रता के लिए समर्थन प्राप्त होने का भरोसा भी जताया।

जाजेर ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी अपने बचपन के दिनों को याद करती नजर आईं, जब वह फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात से कई बार मिली थीं। प्रियंका ने बताया कि अराफात अक्सर ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी या राजीव गांधी से मिलने के लिए भारत आते थे।

Advertisement

प्रियंका ने इस दौरान यह भी कहा था कि वह बचपन से ही फिलिस्तीनी मुद्दे से जुड़ी रही हैं और इसे न्यायपूर्ण मानती हैं।

यह भी पढ़ें: 'खून में सनातन', सलमान खान बने संसार सिंह, हापुड़ में 45 परिवारों की हिंदू धर्म में की घर वापसी

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड