'खून में सनातन', सलमान खान बने संसार सिंह, हापुड़ में 45 परिवारों की हिंदू धर्म में की घर वापसी

धर्म बदलने के बाद संसार सिंह ने अपने दादा का नाम श्यामलाल सिंह रखा गया। साथ ही उनका निधन होने पर हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार भी किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
45 families adopted sanatana dharma
45 परिवारों ने सनातन धर्म अपनाया | Image: Freepik (Representative)

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 45 परिवारों के 150 सदस्यों का सनातन धर्म में घर वापसी का मामला सामने आया है। धर्म बदलने के बाद सलमान खान अब संसार सिंह हो गए हैं। सनातन धर्म में वापसी के बाद उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज हिंदू थे। उनके दादा-परदादा के खून में सनातन धर्म के ही संस्कार थे।

धर्म बदलने के बाद संसार सिंह ने अपने दादा का नाम श्यामलाल सिंह रखा गया। साथ ही उनका निधन होने पर हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार भी किया।

परेशान होकर कबूला था इस्लाम

जानकारी के मुताबिक यह सभी लोग पाकिस्तान के इस्लामाबाद के मूल निवासी थे। साल 1947 में बंटवारे के दौरान परिवार भारत आकर बस गया और दिल्ली में रहने लगा। मुगलों के अत्याचारों से परेशान होकर इन्हें इस्लाम कबूलना पड़ा था। हालांकि अब उन्होंने सनातन धर्म में घर वापसी कर ली है।

फैसले पर झेलना पड़ा विरोध

इन परिवारों ने 4 साल पहले ही हिंदू धर्म वापस अपनाने का मन बना लिया था। लेकिन इस फैसले के लिए इन्हें काफी विरोध झेलना पड़ा। तब से ही सनातन अपनाने की कोशिशों में जुटे थे। हालांकि इस बीच परिवार में एक बुजुर्ग

Advertisement

इस बीच ही परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य का निधन हो गया। इसके बाद बुधवार (11 दिसंब) को परिवार के लोग बृजघाट गए और वहां उनकी अस्थियों को प्रवाहित कर गंगा स्नान कर खुद को शुद्ध किया। इसके बाद सभी ने सनातन धर्म स्वीकार कर लिया।

हिंदू धर्म के अनुसार व्रत-त्योहार मनाएंगे

45 परिवार के सभी 150 सदस्यों ने भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना कर गौरीशंकर गोत्र अपनाया। धर्म बदलने के बाद सलमान खान अब संसार सिंह के नाम से जाने जाएंगे। तो वहीं परिवार के अन्य सदस्यों के नाम संजू, सतीश, बलवान सिंह, राजेश और शशि रखे गए हैं। इन परिवारों ने हिंदू धर्म के अनुसार व्रत, त्योहार मनाने का फैसला लिया। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: '...ताजमहल बनाने वाले के हाथ कटवा लिए', CM योगी के बयान पर बौखलाए अफजाल बोले- UP में जंगलराज

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड