आगरा : मातम में बदला दुर्गा मूर्ति विसर्जन का उत्सव, नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत, 8 की तालाश जारी

आगरा में खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। उटंगन नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 की तालाश अभी जा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 5 people dead drowned uttang river
आगरा में नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के आगरा में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। उटंगन नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 की तालाश अभी जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, गांव में मातम पसरा है। ग्रामीण वहां मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे, जहां प्रशासन ने रोक लगाई थी। लापता लोगों की तालाश गोताखोर कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, खेरागढ़ के कुसियापुर गांव में चामड़ माता मंदिर के पास नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई थी। दशहरे के दिन मूर्ति विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे, जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। सभी  उटंगन नदी के किनारे प्रतिम विसर्जन के लिए पहुंचे। विसर्जन के लिए  सभी हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे थे। अचानक एक का हाथ फिसला। उसके साथ ही सभी पानी में समा गए। कुछ लोगों ने तैर कर जान बचा ली। मगर 13 लोग गहरे पानी में चले गए।

पुलिस कमिश्नर ने बताया हादसे की वजह

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने घटना को लेकर कहा, "यहां डूंगरपुर क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान 13 लोगों के डूबने की खबर थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मूर्ति विसर्जन के लिए जो स्थान था, वहां गांव के लोगों ने विसर्जन नहीं किया क्योंकि वो मूर्ति के साथ नदी में जाना चाहते थे, जोकि शासन आदेश के हिसाब से मना था इसलिए वो इस जगह आए और उन्होंने मूर्ति विसर्जन किया। उसी क्रम में स्नान करते हुए लोग नदी में डूब गए। एक व्यक्ति को पुलिस ने बचाया है। बाकि लोगों के लिए राहत कार्य चल रहा है। 5 शवों को निकाला गया है, 8 लोगों की तालाश जारी है।"

खंडवा में भी दशहरा की खुशियां मातम में बदली

बता दें कि मध्य-प्रदेश के खंडवा में भी दशहरा के दिन बड़ा हादसा हो गया था। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आबना नदी में गिर गई । हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। ये बड़ा हादसा पंधाना थाना क्षेत्र में जमाली के पास आबना नदी में हुआ था। हादसे पर मुख्यमंत्री ने मुआवजे का भी ऐलान किया है।  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹4 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹1 लाख और शेष घायलों को ₹50,000 दिए जाएंगे। बचावकर्मियों को 26 जनवरी को सम्मानित करने की घोषणा की है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: MP: कफ सिरप में नहीं मिला जहरीला तत्व, 11 बच्चों की मौत पर बड़ा अपडेट

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड