UP: सहारनपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गिरा पिलर, कई मजदूर दबे
सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान निर्माणाधीन पिलर गिर गया। मलबे में 7 मजदूर दबने की सूचना है।
- भारत
- 2 min read
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां निर्माणाधीन दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का पिलर गिरने से कई मजदूर दब गए है, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं और फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू कार्य जोरों पर चल रहा है।
बताया जा रहा है कि मलबे में 7 मजदूर दब गए। अबतक चार मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि तीन मजदूर अब भी फंसे हुए हैं।
कैसे हुआ हादसा?
हादसा सहारनपुर में बडगांव के मोरा गांव के पास हुआ। यहां दिल्ली देहरादून निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे का पिलर गिरने से उसके नीचे काम कर रहे करीब 6 से 7 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। पिलर गिरने से हाईवे के अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। उधर सूचना मिलने पर गांव से ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और मजदूरों को बचाने में जुट गई।
फंसे हुए तीन मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी
फौरन ही पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल वहां रेस्क्यू कार्य जोरों से चल रहा है। जानकारी के अनुसार अबतक चार मजदूरों को निकाला जा चुका है। तीन मजदूरों को अस्पताल रेफर किया गया है। साथ ही बाकी मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का कार्य चल रहा है।
Advertisement
बताया जा रहा है पिलरों में घटिया सामग्री और बारीक सरिया लगाकर पिलर बनाए गए थे, जो आज रखते ही टूट गए और तब यह बड़ा हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें: 'मौत का इंजेक्शन' लेने मेडिकल स्टोर पहुंची मुस्कान के साथ कौन था वो बुजुर्ग? जिसके जरिए केमिस्ट को भी दे दिया था चकमा