Uttar Pradesh: जौनपुर में नदी में नहाते समय डूबने से दो किशोरों की मौत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में नदी में नहाते समय डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई है।

Follow : Google News Icon  
65-year-old man declared dead by doctors  turns out alive in Maharashtra
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Representative image

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि दोनों कक्षा 12 के छात्र थे। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

क्षेत्राधिकारी (नगर) देवेश सिंह ने बताया कि सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव का निवासी अभिनव (18), उसका पड़ोसी साहिल (19) और विशाल शनिवार दोपहर सई नदी में नहाने गए थे।

पुलिस ने कहा, “गड़हरा घाट के पास नदी में नहाते समय साहिल बीच धारा में डूबने लगा। साथ में नहा रहे अभिनव ने उसे बचाने का प्रयास किया। दोनों नदी में डूब गए। विशाल के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और पास के क्लीनिक में ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।”

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिल्ली के अलीपुर में कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड