दिल्ली के अलीपुर में कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत

Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में कार की चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है।

Follow : Google News Icon  
Prayagraj road accident
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Social media

Delhi News: बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में शनिवार को एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही कार की चपेट में आने से 18 महीने के एक बच्चे की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 15 वर्षीय एक लड़के और उसके भाई (23) को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस को सुबह 8.20 बजे सूचना मिली थी कि मुखमेलपुर के फिरनी रोड पर कार ने एक बच्चे को टक्कर मार दी है।

एक अधिकारी ने बताया कि अर्जुन (बच्चा) के चाचा प्रदीप कुमार उसे नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरीश चंद्र (एसआरएचसी) अस्पताल ले गए।

Advertisement

उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने पुष्टि की है कि बच्चे को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था तथा सिर में चोट लगने से उसकी मौत हुई है।

पुलिस ने बताया कि शव को जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (बीजेआरएम) अस्पताल में रखा गया है।

Advertisement

उसने बताया कि नाबालिग और उसके भाई को पकड़ लिया गया है तथा उक्त वाहन का मालिक नाबालिग का भाई है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Rose Water: नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाने से क्या होता है? जानिए फायदे

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड