हरदोई में रेल पटरी पर पत्थर, लोहे का बोल्ट रखने के आरोप में दो किशोर पकड़े गए

UP News: हरदोई के पास रेल पटरी पर लोहे का बोल्ट और पत्थर रखने के आरोप में दो किशोरों को पकड़ लिया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Representative

UP News: हरदोई के पास रेल पटरी पर लोहे का बोल्ट और पत्थर रखने के आरोप में दो किशोरों को पकड़ लिया गया। पुलिस और आरपीएफ ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में ऋषिकेश से हावड़ा जा रही 13010 दून एक्सप्रेस को निशाना बनाने की कोशिश की गई।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के प्रभारी निरीक्षक आरबी सिंह के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 7:25 बजे हुई, जब दून एक्सप्रेस हरदोई आ रही थी। जैसे ही ट्रेन पिहानी चुंगी रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, शरारती तत्वों ने लोहे का बोल्ट और पत्थर रख दिया था।

आरपीएफ ने कहा कि मामले में कथित तौर पर संलिप्त दो नाबालिगों को रेलवे कर्मचारियों ने पकड़ लिया और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सौंप दिया।

Advertisement

इसने कहा कि ट्रेन के इंजन और पटरी का निरीक्षण किया गया और इलाके की जांच के लिए एक फॉरेंसिक टीम भी भेजी गई।

नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा ने कहा, ‘‘आरपीएफ ने 15 और 16 साल की उम्र के नाबालिगों को आगे की जांच के लिए देहात कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।’’

Advertisement

उन्होंने कहा कि जाँच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके अनुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें: दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक डाउन, घंटों से ठप सेवाएं; X पर यूजर्स के शिकायतों की बाढ़

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड