Meerut Encounter: मेरठ में पुलिस से मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल, 6 गिरफ्तार

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से तीन देसी पिस्तौल, चार कारतूस, पशु वध करने में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और एक जिंदा गाय बरामद की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Encounter in Meerut
Encounter in Meerut | Image: X- @meerutpolice

Meerut News: मेरठ के नौचंदी इलाके में पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया, 'नौचंदी पुलिस और स्पेशल विपंस एण्ड टैक्टिस (स्वाट) टीम के संयुक्त अभियान के दौरान दो पशु तस्करों के पैर में गोली लगी। कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।'

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किये गये लोगों के पास से तीन देसी पिस्तौल, चार कारतूस, पशु वध करने में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और एक जिंदा गाय बरामद की है।

अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ एक फरवरी को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यालय के पास गाय के अवशेष मिलने के बाद दर्ज किए गए मामले से जुड़ी है। उपनिरीक्षक महेश कुमार ने नौचंदी थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Advertisement

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात पुलिस की टीम नौचंदी ग्राउंड पहुंची और देखा कि कुछ लोग एक गाय को रस्सी से बांधकर उसका वध करने की तैयारी कर रहे थे और जब पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हस्तक्षेप किया, तो उन्होंने गिरफ्तारी के डर से पुलिस टीम पर गोलियां चलायीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में सलीम और शाहबाज कुरैशी नाम के दो आरोपी दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों ने बताया की मुठभेड़ के बाद भाग रहे चार अन्य बदमाशों साजिद उर्फ ​​हकला, नज्जू, रियाजुद्दीन और शरीफ को पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कफन के बाद अब पोस्टर, हार का डर या कुछ और..., चुनाव आयोग पर बौखलाई सपा के इस कदम से विवाद तय

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड