रंजिश, वर्चस्‍व या कुछ और? फतेहपुर में ट्रिपल मर्डर, किसान नेता-बेटा और भाई को गोलियों से भूना, मचा हड़कंप 

फतेहपुर में वर्चस्व की जंग इस कदर भड़की कि किसान नेता पप्पू सिंह, उनके बेटे अभय सिंह और भाई रिंकू सिंह को गोलियों से भून डाला गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

फतेहपुर के हथगांव थाना क्षेत्र में एक गांव की सुबह खून से लाल हो गई। गांव में वर्चस्व की जंग इस कदर भड़की कि किसान नेता पप्पू सिंह, उनके बेटे अभय सिंह और भाई रिंकू सिंह को गोलियों से भून डाला गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि वारदात को अंजाम मौजूदा ग्राम प्रधान की सास और पूर्व प्रधान के इशारे पर दिया गया। इसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है, वहीं भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है और आगे कि जांच की जा रही है।

दरअसल यूपी के फतेहपुर के गांव में मामूली विवाद में हुई कहा सुनी के बाद एक किसान नेता सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ट्रिपल मर्डर की इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मंगलवार की सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। सरेआम अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

आरोपियों के एनकाउंटर की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर और बाइक के साइड नहीं देने पर विवाद शुरू हुआ था और विवाद इतना बढ़ा कि तीन लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक किसान नेता पप्पू सिंह की माताजी रामदुलारी सिंह वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। 

घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और रोड जाम करते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग उठाई है। मौके पर एसपी सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सूचना पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित जिले भर से किसान पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ और हंगामे को देखकर एसपी ने कई थानों की पुलिस और पीएसी बल को बुलाया गया है।

मौके पर मौजूद भीड़ की मांग है कि फरार हत्यारोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा तभी शव को उठाने देंगे। पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह और उनके खास लोगों द्वारा घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : 'इनकम टैक्स वाले...', कमाई पूछने पर हिचकिचाने लगा शख्स तो बोले PM मोदी

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड