अपडेटेड 8 August 2024 at 12:32 IST

यूपी के एटा में दर्दनाक हादसा, मकान की छत गिरने से आठ लोग घायल; हालात गंभीर

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दो घटनाओं में मकानों की छत ढहने से मलबे में दबकर एक बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गये, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
यूपी के एटा में दर्दनाक हादसा, मकान की छत गिरने से आठ लोग घायल; हालात गंभीर
एटा में दर्दनाक हादसा | Image: एटा में दर्दनाक हादसा

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दो घटनाओं में मकानों की छत ढहने से मलबे में दबकर एक बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गये, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जलेसर थाना क्षेत्र के महानमई गांव में बारिश के बीच रामजी लाल नामक व्यक्ति के मकान की छत ढह गयी। इस घटना में एक साल की बच्ची समेत पांच लोग जख्मी हो गये। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। उनमें से दो लोगों को गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

घर की छत ढहने से किशोरी समेत दो महिलाएं घायल 

उन्होंने बताया कि दूसरी घटना मलावन थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव में हुई। यहां एक घर की छत ढहने से एक किशोरी तथा दो महिलायें घायल हो गयीं। जिनका उपचार एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 'हमेशा ऋणी रहेंगे, आपके जज्बे और संघर्ष को...' विनेश के रिटायरमेंट ऐलान के बाद भावुक हुईं गीता फोगाट

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 8 August 2024 at 12:32 IST