VIRAL VIDEO: ताजमहल के गार्डन में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

ताजमहल परिसर से एक बार फिर नमाज अदा करने का वीडियो सामने आया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

आगरा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ताजमहल में एक बार फिर नमाज अदा करने का वीडियो सामने है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठन कारवाई की मांग कर रहा है। वायरल वीडियो में पहले पर्यटक खड़ा दिखता है, फिर वह नमाज के लिए जमीन पर बैठ जाता है। शख्स ताजमहल के बागीचे में म्यूजियम की ओर नमाज अदा करते नजर आ रहा है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने ताजमहल परिसर में शुक्रवार छोड़कर किसी भी अन्य दिन नमाज अदा करने पर रोक लगा रखी है। बावजूद, ताजमहल परिसर में एक शख्स का नमाज अदा करने का वीडियो सामने आया है। शुक्रवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक पर्यटक ताजमहल गार्डन में नमाज अदा करता दिखा। ASI ने कहा है कि वीडियो की जांच कराई जाएगी। फिर आगे की कार्रवाई होगी।

ताजमहल के गार्डन में किया नमाज अदा

वायरल वीडियो 29 सेकेंड का है जिसमें ताजमहल के बागीचे में म्यूजियम की ओर सफेद कुर्ता-पाजामा पहना हुआ एक व्यक्ति नमाज अदा करता हुआ नजर आ रहा है। Video में पहले पर्यटक खड़ा दिखता है, फिर वह नमाज के लिए जमीन पर बैठ जाता है। वायरल वीडियो में अन्य पर्यटक भी ताजमहल परिसर में घूमते-फिरते दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप को किसी पर्यटक ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया और तुरंत सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

हिंदूवादी संगठन ने की कार्रवाई की मांग

वीडियो कब का है फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और रिपब्लिक भारत भी इसकी पुष्टि नहीं करता है। मगर भीड़ को देखकर यह साफ हो गया है कि यह शुक्रवार का वीडियो नहीं है, क्योंकि ताजमहल शुक्रवार को आम जनता के लिए बंद रहता है। केवल स्थानीय लोगों को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिना किसी प्रवेश शुल्क के प्रवेश और नमाज अदा करने की अनुमति है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठन ने कहा इस तरह की घटनाएं आस्था नहीं, बल्कि व्यवस्था की नाकामी है और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के साथ इस वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की, फिर खुद को मारी गोली

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड