UP Crime: मथुरा से दिल दहलाने वाली खबर, घरेलू विवाद के बाद बेटे ने पिता पर फायरिंग की, फिर खुद को मारी गोली; बाप-बेटे दोनों की मौत

वृंदावन कोतवाली अंतर्गत गोरा नगर कॉलोनी में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 crime son killed father then fired on himself
बेटे ने पिता को मारी गोली | Image: X/Representational Image

मथुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वृंदावन क्षेत्र में शुक्रवार रात पारिवारिक विवाद के चलते पिता-पुत्र के बीच आपसी झगड़े ने इतना भयानक रूप ले लिया कि बाप और बेटे दोनों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र प्रतिष्ठित बीड़ी व्यापारी थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वृंदावन कोतवाली अंतर्गत गोरा नगर कॉलोनी में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। एक प्रतिष्ठित बीड़ी व्यापारी के परिवार में आपसी झगड़े ने इतना खौफनाक रूप ले लिया कि पिता-पुत्र दोनों की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, पहले बीड़ी कारोबारी सुरेश चंद्र अग्रवाल को उनके बेटे नरेश ने गोली मार दी और फिर पिता को गोली लगने के बाद बेटे ने खुद को भी गोली मार ली।

पिता ने पुत्र को मारी गोली

गोली लगने के बाद दोनों को आनन-फानन में परिजन रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम ले गए। जहां डॉक्टरों ने बाप-बेटे दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि रात के समय किसी पुरानी रंजिश या पारिवारिक विवाद के चलते पिता-पुत्र के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि बेटे नरेश अग्रवाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और पिता सुरेश चंद्र अग्रवाल के सीने में गोली मार दी।

बेटे ने भी खुद को भी मारी गोली

गोली लगते ही सुरेश चंद्र अग्रवाल लहूलुहान होकर गिर पड़े। यह देखकर नरेश खुद सदमे में आ गया और उसने अपनी ही कनपटी पर पिस्टल तानकर गोली चला ली। दोनों ही मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने दोनों को किया मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली वृंदावन पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घर को सील मामले की जांच की जा रही है।  पुलिस ने मौके से सुरेश चंद्र अग्रवाल के लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस बरामद किया है जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: BJP सांसद और एक्टर रवि किशन को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी
 

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड