UP: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, टिन शेड गिरने से टीटीई समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल; कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

Lucknow News: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर टिन शेड अचानक गिर गया। हादसे में TTE के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि 2 यात्री भी गंभीर रूप से घायल हुए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
tin shed on platform number 5 of Lucknow Charbagh railway station collapsed
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा | Image: Republic

शुक्रवार को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां प्लेटफॉर्म नंबर-5 का टिन शेड अचानक गिर गया। इस हादसे में ट्रेन टिकट एग्जामिनर (TTE) समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में घायल होने वालों में टीटीई भूपेंद्र सिंह शामिल हैं, जिनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। दो यात्री अभिषेक और साहिल भी इस दुर्घटना का शिकार हुए। साहिल की जांघ काफी बुरी तरह दब गई है, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही RPF की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बड़ा हादसा टला

हादसे के समय हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंच रही थी। स्टेशन स्टाफ की सतर्कता से ट्रेन को समय रहते रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन पर इस घटना से हड़कंप मच गया। यात्रियों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Advertisement

राहत कार्य जारी

रेलवे अधिकारियों ने तुरंत क्रेन मंगवाई और गिरे हुए टिन शेड को हटाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर यातायात प्रभावित रहा। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में शेड की जर्जर स्थिति को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि घायलों को हर संभव चिकित्सकीय सहायता दी जा रही है। साथ ही स्टेशन के अन्य प्लेटफॉर्मों पर खड़े शेडों की भी तुरंत जांच कराई जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। यह घटना रेलवे स्टेशनों पर पुरानी संरचनाओं की मरम्मत और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: ट्विशा की सास गिरिबाला और पति समर्थ सिंह को 2 जून तक CBI रिमांड, जिस कोर्ट में रहीं थी जज वहीं हुई पेशी

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड