Twisha Sharma Case: ट्विशा की सास गिरिबाला और पति समर्थ सिंह को 2 जून तक CBI रिमांड, जिस कोर्ट में रहीं थी जज वहीं हुई पेशी

भोपाल की विशेष अदालत ने शुक्रवार को पूर्व जज और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 5 दिन की CBI रिमांड में भेज दिया है।

Twisha Sharma case
Twisha Sharma case | Image: ANI/Republic

भोपाल की हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। केस में गुरुवार, 29 मई को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 2 जून तक CBI की हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान केंद्रीय एजेंसी दोनों से गहन पूछताछ करेगी।

मॉडल और मिस पुणे रह चुकी ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी गिरिबाला सिंह को 28 मई को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्ताक किया था। वहीं, ट्विशा की मौत के बाद फरार पति समर्थ ने घटना के 10 दिन बाद कोर्ट में सरेंडर किया था। मामले की जांच कर रही CBI ने दोनों को आज अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों के पांच दिन की CBI हिरासत में भेज दिया।

गिरिबाला और समर्थ सिंह 2 जून तक CBI रिमांड पर

ट्विशा शर्मा हत्याकांड में कोर्ट ने आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को 2 जून तक CBI रिमांड पर भेज दिया है। केंद्रीय एजेंसी दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। बता दें कि समर्थ सिंह ट्विशा शर्मा के पति हैं और गिरिबाला सिंह उनकी सास हैं।

जिस कोर्ट में रहीं थी जज वहीं हुई पेशी

सुनवाई के दौरान कटघरे में खड़ी गिरिबाला सिंह ने CBI अधिकारियों से बहस भी की। जब उन्होंने मामले से इतर कुछ विषय उठाए और ज्यादा बोलने लगीं तो CBI अधिकारी ने उन्हें रोका। इस दौरान अदालत का माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। CBI अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर कई अहम पहलुओं को स्पष्ट करने की तैयारी में है।

Advertisement

रिमांड में CBI करेगी गहन पूछताछ

आज के पेशी में खास बात ये थी कि जिस अदालत में गिरिबाला सिंह न्यायाधीश रह चुकी हैं, उसी अदालत में उन्हें अब आरोपी के रूप में पेश किया गया। कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान भारी भीड़ देखने को मिली। उम्मीद है कि इस रिमांड के दौरान केस की कई नई परतें खुल सकती हैं।ट्विशा शर्मा मामले ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। CBI द्वारा जांच संभालने के बाद इस मामले में तेजी से नई जानकारी सामने आ रही है।

12 मई को ट्विशा की हुई थी संदिग्ध

भोपाल में पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा की 12 मई 2026 की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव ससुराल के टेरेस पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार ने दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच अब CBI कर रही है।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: पॉक्सो केस में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को SC से मिली राहत

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड