UP: ड्रोन से निगरानी, सोशल मीडिया पर नजर; संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च... अलविदा की नमाज पर लखनऊ से मेरठ तक कड़ी सुरक्षा

DGP ने स्पष्ट संदेश दिया है कि इस दौरान किसी भी नई परंपरा को शुरू न होने दिया जाए। शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त रुख अपनाए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
security during alvida namaz in up
security during alvida namaz in up | Image: Republic

Uttar Pradesh News: रमजान का महीना खत्म होने वाला है। इससे पहले कल शुक्रवार (28 मार्च) को रमजान का आखिरी जुमा (अलविदा नमाज) है। इसको लेकर यूपी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। जुमे की नमाज के समय प्रदेशभर में जगह-जगह ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है। यूपी के DGP प्रशांत कुमार ने जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं।

DGP ने स्पष्ट संदेश दिया है कि इस दौरान किसी भी नई परंपरा को शुरू न होने दिया जाए। शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त रुख अपनाए।

अलविदा नमाज को लेकर DGP ने दिए सख्त निर्देश

अलविदा नमाज को लेकर यूपी डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। सतर्कता के लिए ड्रोन कैमरे तैनात किए जाएं और दंगा नियंत्रण उपायों को पूरी तरह से तैयार रखा जाए।

निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान ड्रोन से निगरानी करने को कहा है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि नई परंपरा शुरू न होने दी जाए। अधिकारी धर्मगुरुओं से संवाद करें। अति संवेदनशील क्षेत्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पिकेट तैनात किए जाएं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर होगी कड़ी निगरानी

साथ ही सोशल मीडिया के जरिए कोई माहौल न बिगाड़ सके, इसलिए डीजीपी ने इस पर कड़ी नजर के निर्देश दिए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित चेकिंग को कहा गया। डीजीपी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमुख स्थानों पर क्षेत्र भ्रमण करना चाहिए जिससे वहां पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित पैदल गश्त किया जाए। इसके अलावा प्रमुख क्षेत्रों में CCTV की स्थापना सुनिश्चित की जानी चाहिए।

मेरठ में सड़क पर पढ़ी नमाज तो रद्द हो सकता है पासपोर्ट-लाइसेंस

DGP के निर्देशों को लेकर पूरे यूपी में पुलिस अलर्ट मोड पर है। जगह-जगह पर फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। SSP डॉक्टर विपिन ताडा ने पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी के साथ मेरठ में पैदल मार्च निकाला। पूरी यूपी में सड़क पर नमाज न पड़ने की सख्त हिदायत दी है। इस बीच मेरठ पुलिस ने तो यह तक कहा है कि किसी भी स्थिति में सड़क पर नमाज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने पर पासपोर्ट जब्त कर लिए जाएंगे। लाइसेंस रद्द किया जाएगा। पुलिस की इस चेतावनी पर सियासी बवाल मच गया है।

Advertisement

संभल में सड़क और घरों की छतों पर भी नमाज पड़ने से रोक

मेरठ के अलावा नजर संभल पर भी है। संभल में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस हाईअलर्ट पर है। यहां प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सिर्फ मस्जिदों में ही नमाज पढ़ने की इजाजत है। इसके अलावा सड़क और घरों की छतों पर भी नमाज पढ़ने से रोक लगा दी गई है। ASP श्रीश चंद्र ने कहा है कि पारंपरिक ढंग से नमाज अदा करने पर किसी भी तरह की कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन दुर्घटनाएं रोकने के लिए छतों पर बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई गई है।

यह भी पढ़ें: Eid Holiday: हरियाणा सरकार ने ईद की छुट्टी रद्द की तो मचा बवाल, मौलाना शहाबुद्दीन आगबबूला- ये नाइंसाफी है, हुकूमत का चेहरा…
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड