अपडेटेड 8 January 2025 at 14:18 IST

'राम भक्तों की हत्या करने वाले जब गंगा में डुबकी लगाएंगे तो...' मोहसिन रजा का सपा पर करारा प्रहार

मोहसिन रजा ने कहा कि राम के द्वार पर श्रद्धालुओं की हत्या कर पार्टी बड़ी कर की, इनसे आप उम्मीद लगा रहे हैं कि ये गंगा में जाकर डुबकी लगाएंगे।

Follow : Google News Icon  
bjp Mohsin Raza attacks sp anurag bhadauria mahakumbh mahasammela
bjp Mohsin Raza attacks sp anurag bhadauria mahakumbh mahasammela | Image: Republic

रिपब्लिक भारत के 'महाकुंभ महासम्मेलन' कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनुभवी नेता और पूर्व मंत्री  मोहसिन रजा ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभी हमने सपा के प्रवक्ता से ये पूछ लिया कि वो गंगा में डुबकी लगाने जाएंगे या नहीं तो वो इसपर चटक गए। मैं जवाब देना चाहूंगा कि ये वहां किस मुंह से जाएंगे? ये राम के पापी लोग हैं, ये वहां जाएंगे डुबकी लगाने तो गंगा इन्हें पटक देगी, ये डरे हुए हैं।

पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि राम के द्वार पर श्रद्धालुओं की हत्या कर पार्टी बड़ी कर की, इनसे आप उम्मीद लगा रहे हैं कि ये गंगा में जाकर डुबकी लगाएंगे। ये कभी गंगा के आसपास भी नहीं भटक सकते हैं, ये चले तो जाएं... फिर वापस नहीं आ पाएंगे।

'डुबकी लगाने जाएंगे तो गंगा पटक देगी'

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ और हज राज्य मंत्री रहे  मोहसिन रजा ने सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया पर तंज कसते हुए कहा कि गंगा में डुबकी लगाने राम भक्त जाएंगे, श्रद्धालु जाएंगे। आपकी आस्था तो कहीं और है। आपकी आस्था जिनमें है, उनको आज हमारी सरकार ठिकाने लगा रही है। मोहसिन रजा ने कहा कि कांग्रेस और सपा ने तुष्टीकरण की राजनीति की है। आपने आक्रांताओं को संरक्षण दिया है, लेकिन देश अब आपको पहचान चुकी है। आपने अपराधियों का महिमामंडल किया है। आज जो लोग पाताल में हैं, वो पहले आपके गोद में बैठे थे। 

इसे भी पढ़ें: 'अगर सुबह का भूला शाम...' यूपी में बड़े पैमाने पर हो रहे धर्मांतरण को लेकर CM योगी ने बोल दी बड़ी बात

Advertisement

सीएम योगी ने क्या कहा?

रिपब्लिक भारत के 'महाकुंभ महासम्मेलन' कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शिरकत की। उन्होंनेसंभल विवाद पर बातचीत करते हुए कहा कि किसी के धार्मिक स्थल को तोड़ा जाए तो इसकी निंदा की जानी चाहिए। संभल का इस्लामीकरण किया गया है। वहां कैसे कूपों को पाट दिया गया। वहां दंगे होते थे। किसी सरकार ने तब कुछ नहीं बोला जब 209 हिंदुओं की हत्या की गई। बाद में 184 हिंदुओं की हत्या एक साथ की गई। एक भी दरिंदे को पकड़ा नहीं गया।

Advertisement

अनिरुद्धाचार्य महाराज जी ने क्या कहा?

वृंदवान के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज जी ने 'महाकुंभ महासम्मेलन' में कहा कि हम चार भाई हैं। पहला भाई है सनातनी हिंदू, दूसरा है सिख, तीसरा जैन और चौथे हमारे भाई हैं बौद्ध। क्योंकि इन चारों की विचारधारा कहीं-कहीं पर मिलती जुलती है। हम गाय को माता कहते हैं और आप उसे मारकर खाते हैं, तो आप हमारे भाई कैसे हुए? इसलिए आप हमारे भाई बनने के योग्य नहीं हैं।

अनिरुद्धाचार्य महाराज जी ने आगे कहा कि अभी राजनीतिक गलियारों में ये बात उठी थी कि जातीय जनगणना होनी चाहिए। मैं कहता हूं जातीय जनगणना नहीं ये पता लगाओ कि कितने सनातनी हिंदू हैं और कितने मुसलमान हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो गाय को माता कहने के लिए तैयार हैं तो हम गले लगाकर उन्हें भाई मान लेंगे।

इसे भी पढ़ें: 'जातीय जनगणना नहीं ये पता लगाओ सनातनी कितने और मुस्लिम...', अनिरुद्धाचार्य ने कर दी बड़ी मांग, बताई वजह

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 8 January 2025 at 14:18 IST