UP में स्वाइन फ्लू की दस्तक, HIN1 वायरस से राजधानी लखनऊ में 50 साल की महिला की मौत; अब तक प्रदेश में 364 लोग पीड़ित
उत्तर प्रदेश में इस सीजन स्वाइन फ्लू से अब तक 1 मौत दर्ज की गई है, जो कि राजधानी लखनऊ के बलरामपुर हॉस्पिटल में हुई है। स्वाइन फ्लू से महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।
- भारत
- 2 min read

स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर उत्तर प्रदेश में चिंता बढ़ गई हैं। राजधानी लखनऊ में इस सीजन स्वाइन फ्लू से पहली मौत दर्ज की गई है। इंदिरानगर की रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान बलरामपुर अस्पताल में मौत हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला को कुछ दिन पहले ही बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी और साथ में सर्दी-जुकाम भी थी। तबीयत खराब होने के चलते परिवार वालों ने एक निजी अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया। लक्षण को देखते हुए स्वाइन फ्लू की जांच हुई तो रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
इसके बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी, जिकसे बाद परिवार वालों ने महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया।
मौत के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट
मिली जानकारी के बाद मौत के बाद परिवार ने डॉक्टरों को मोबाइल पर स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट दिखाई। वहीं, आरोप है कि परिवार वालों ने पहले से नहीं बताया था कि महिला को स्वाइन फ्लू। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।
Advertisement
इसके बाद एहतियात के तौर पर महिला के आसपास भर्ती मरीजों से लेकर महिला के इलाज में शामिल सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों के नमूने जांच के लिए आगे भेजे गए हैं। वहीं, महिला का इलाज करने वाले डॉक्टरों को आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है।
राज्य में अब तक 364 मामले सामने आए
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस वर्ष अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 364 मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच स्वास्थ्य विभाग और उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी 75 जिलों के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल, सिविल अस्पताल और SGPGI जैसे प्रमुख केंद्रों में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए विशेष आइसोलेशन वार्ड और बेड रिजर्व कर दिए गए हैं।
Advertisement
गौतमबुद्धनगर में भी स्वाइन फ्लू का प्रकोप
राज्य में लखनऊ के अलावा गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में भी स्वाइन फ्लू का प्रकोप देखा जा रहा है, जहां अब तक करीब 120 मामले सामने आ चुके हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सर्दी, जुकाम, तेज बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर खुद से दवा लेने (Self-medication) के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।