'दूध का दूध और पानी-पानी कहां है?', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने चंदा चोरी मामले पर पूछा सवाल

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि SIT बना दी है। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। लेकिन उन्होंने 27 साल पहले की घटना को दूसरा रूप देकर आपके सामने रख दिया, ताकि लोग इसी में उलझकर रह जाएं और दूध का दूध और पानी का पानी वाला सवाल कोई न पूछे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
swami avimukteshwaranand saraswati
swami avimukteshwaranand saraswati | Image: ANI

Swami Avimukteshwaranand Saraswati attacked on CM Yogi: ⁠ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले से जुड़े सवालों के सीधे जवाब देने से बच रहे हैं। 'दूध का दूध और पानी का पानी' करने की बजाय वे हनुमानगढ़ी के पुराने मामले को तूल दे रहे हैं, जो कि जनता का ध्यान भटकाने की एक टेक्नीक है। 

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'चोरी होने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या आकर कहा था कि SIT बना दी है। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। फिर वो दोबारा अयोध्या आए। उनके मन में ये डर हो गया कि दूध का दूध पानी का पानी सवाल कोई पूछ लेगा तो क्या जवाब दूंगा। इसलिए 27 साल पहले की घटना को दूसरा रूप देकर आपके सामने रख दिया, ताकि लोग इसी में उलझकर रह जाएं और दूध का दूध और पानी का पानी वाला सवाल कोई न पूछे। यह उनकी ध्यान भटकाने की टेक्निक है। आप ध्यान भटकाने में उनकी मदद कर रहे हैं।'

'दूध का दूध और पानी का पानी कहां है?'

उन्होंने आगे कहा, 'सवाल यह है कि दूध का दूध और पानी का पानी कहां है? आप 27 साल पुरानी घटना को अभी मत उठाओ। पहले हमें दूध का दूध और पानी का पानी दिखाओ और उसके बाद आमने-सामने की चर्चा कराओ, हम उसका भी जवाब देंगे। लेकिन जिस समय दूध का दूध और पानी का पानी होना है, उस समय आप 27 साल पहले की बात को झूठे तरीके से पेश कर रहे हैं, झूठ बोल रहे हैं।'

'हनुमान गढ़ी की सीढ़ी पर कब नमाज हुई?'

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि हनुमान गढ़ी की सीढ़ी पर कब नमाज हुई, सिद्ध करके दिखाएं? उन्होंने जो कहा वो सरासर झूठ है। उन्होंने अयोध्या का अपमान किया और हनुमान जी की सीढ़ियों के बारे में झूठ बोला। यह अपराध है, वह हनुमान जी के अपराधी हैं।

Advertisement

‘…वरना उस मंदिर में दर्शन करना छोड़ देंगे’

उन्होंने बताया कि वे कल हनुमान गढ़ी जाएंगे और आठों पट्टी के महंतों से अनुरोध करेंगे कि इस व्यक्ति (सीएम योगी) को बैन करें कि इस सीढ़ी पर कभी कदम न रख सकें। ऐसा करने पर ही वे दोबारा दर्शन के लिए जाएंगे, नहीं तो उस मंदिर में दर्शन करना छोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें: 'श्री कृष्ण जी भी पांचों वक्त नमाज पढ़ते...', विवादित बयान देकर बुरे फंसे मौलाना जरजिस, लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज हुई FIR
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड