'महिला आरक्षण के बहाने सरकार कोई जबरदस्त खेल करना चाहती है, INDI गठबंधन इस पर रणनीति...', संसद के विशेष सत्र पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद

अवधेश प्रसाद ने संसद का विशेष सत्र बुलाने पर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला आरक्षण बिल के बहाने कोई बड़ा खेल खेलना चाहती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
SP MP Awadhesh Prasad
SP MP Awadhesh Prasad | Image: File Photo

Awadhesh Prasad: केंद्र सरकार के संसद का विशेष सत्र बुलाने पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से बहुत पहले ही पारित हो चुका है, लेकिन सरकार ने उसे लागू नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अब महिला आरक्षण बिल के बहाने कोई जबरदस्त  खेल खेलना चाहती है, जो राष्ट्र हित में नहीं है। 

अवधेश प्रसाद ने आगे की रणनीति पर बात करते हुए स्पष्ट किया कि इस विशेष सत्र में समाजवादी पार्टी के सांसदों और 'इंडिया' गठबंधन की क्या भूमिका होगी, इसका फैसला पार्टी और गठबंधन के शीर्ष नेताओं पर निर्भर करता है।

इंडी गठबंधन के नेताओं की रणनीति पर होगा काम- अवधेश

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में इंडिया गठबंधन के नेता आपसी विचार-विमर्श के बाद जो भी रणनीति बनाएंगे उसी के आधार पर उस दिन काम किया जाएगा।

परिसीमन भाजपा की सबसे बड़ी भूल- अखिलेश यादव

इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने परिसीमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा, 'परिसीमन भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा।'

Advertisement

7 महीने पहले गिर गया था संविधान संशोधन विधेयक 

बता दें कि इसी साल अप्रैल में लोकसभा में जरूरी बहुमत के अभाव में संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका था और गिर गया था। हालांकि, लगभग सात महीने बाद अब देश के राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बदले हुए इन हालातों के बीच सरकार को पूरी उम्मीद है कि इस बार वह विपक्षी खेमे के कुछ दलों का समर्थन जुटाकर संसद में जरूरी दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा आसानी से हासिल कर लेगी।

यह भी पढ़ें: 'स्पेशल सेशन बुलाया जाता है तो इसका मतलब है कोई खास काम या जरूरी बिल, मैं MP से गुजारिश करता हूं...', परिसीमन बिल पर बवाल के बीच बोले किरेन रिजिजू
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड