टोल कर्मी हैं या गुंडे? सोनभद्र में महिला अधिवक्ता से टोल कर्मियों ने की मारपीट, Video Viral

Sonbhadra Toll Plaza Controversy: सोनभद्र के लोढ़ी (मारकुंडी) टोल प्लाजा पर रविवार को टोल शुल्क को लेकर हुए विवाद में टोलकर्मियों ने एक महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Sonbhadra Toll Plaza Controversy: उत्तर प्रदेश टोल कर्मियों के हौसले पूरी तरह से बुलंद नजर आ रहे हैं। बाराबंकी के बाद ताजा मामला सोनभद्र जिले से सामने आया है। यहां रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लोढ़ी (मारकुंडी) टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के मामूली विवाद के कारण महिला अधिवक्ता और उनके परिवार के साथ जमकर मारपीट की गई। टोलकर्मियों ने न केवल महिला अधिवक्ता के साथ अभद्रता की, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट होते हुए देखी जा सकता है। घटना के बाद से जिले के वकीलों में जबरदस्त गुस्सा है और विरोध-प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

महिला अधिवक्ता के साथ धक्का-मुक्की

पीड़ित अधिवक्ता आरती पांडेय के अनुसार, रविवार दोपहर वह अपने परिवार के साथ ओबरा से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रही थीं। दोपहर करीब 3:30 बजे जब उनकी कार लोढ़ी टोल प्लाजा पर पहुंची, तो शुल्क भुगतान को लेकर कर्मियों से बहस हो गई। आरोप है कि टोलकर्मियों ने अपना आपा खो दिया और गाली-गलौज करते हुए परिवार के पुरुषों पर हमला कर दिया। 

बीच-बचाव करने पहुंची महिला अधिवक्ता के साथ भी धक्का-मुक्की और बदतमीजी की गई। इस हिंसक झड़प में अधिवक्ता के परिवार के कई लोग चोटिल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, एक घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Advertisement

CCTV और वीडियो फुटेज खंगाल रही टीम

सूचना मिलते ही रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि महिला अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद की शुरुआत किस तरफ से हुई थी। 

बाराबंकी की घटना की यादें ताजा

सोनभद्र की इस घटना ने हाल ही में बाराबंकी में हुए वकील-टोलकर्मी विवाद की यादें ताजा कर दी हैं, जहां लखनऊ हाईकोर्ट जा रहे अधिवक्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया था। इसके बाद लखनऊ सहित कई जिलों के अधिवक्ताओं ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया और 20 घंटे तक टोल फ्री कर दिया गया था। हालांकि बाद में मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:  UP: 'रावण' ने 'राम' पर दर्ज करवाया SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा, रामलीला में राम के तीर से फूटी रावण का किरदार निभा रहे कलाकार की आंख
 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड