संभल में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा, भरी सभा में लाठी-डंडों और जूते-चप्पलों से पिटाई; Video Viral

प्रेमी जोड़ा अपनी पिटाई के दौरान लगातार वहां मौजूद लोगों से खुद को बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई भी उस प्रेमी जोड़े को छुड़ाने के लिए आगे नहीं आया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया है। इस प्रेमी जोड़े को गांव वालों ने पकड़ लिया और जब तक कि प्रेमी जोड़ा कुछ समझ पाता लड़की और लड़के दोनों को ग्रामीणों ने पहले तो बांध दिया। इसके बाद इस प्रेमी जोड़े की गांव वालों ने जमकर पिटाई की। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो संभल जिले के रजपुरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि रिपब्लिक भारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। इस वीडियो में एक महिला लगातार प्रेमी जोड़े को चप्पलों से पीटती हुई दिखाई दे रही है तो कभी वो लाठी से दोनों की पिटाई करते हुए दिखाई दे रही है। इस दौरान वहां खड़ी भीड़ तमाशबीन बन कर वीडियो बना रही है। जब कि इस भीड़ से कोई भी शख्स निकलकर सामने नहीं आया कि वो इस तालिबानी सजा को रोक सके।


प्रेमी जोड़ा अपनी पिटाई के दौरान लगातार वहां मौजूद लोगों से खुद को बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई भी उस प्रेमी जोड़े को छुड़ाने के लिए आगे नहीं आया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने प्रेमी जोड़े की पिटाई का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद ये वीडियो वायरल हो गया। अभी तक प्रेमी जोड़े की इस पिटाई को लेकर प्रशासन की ओर से कोई हरकत सामने नहीं आई है। प्रेमी प्रेमिका के साथ लाठी दंड एवं चप्पल से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः दिल्ली: पेड़ से लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव, दोनों में थे प्रेम संबंध
 

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड