SIR in UP : SIR में गलत जानकारी देने पर सहारनपुर में पहली कार्रवाई, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

UP News : देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव आयोग के द्वारा SIR का दूसरा चरण कराया जा रहा है। इनमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
SIR in UP
यूपी के सहारनपुर में दो लोग गिरफ्तार | Image: रिपब्लिक

SIR in UP News : बिहार में सफलतापूर्वक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) होने के बाद अब यह देश के अन्य 12 राज्यों में हो रहा है। कुछ दिन पहले नई दिल्ली में इसकी घोषणा भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर थी। इन 12 राज्यों में उत्तर प्रदेश भी शामिल है।

इस बीच SIR में गलत जानकारी देने पर पहली गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार फर्जी साइन करने के आरोप में सहारनपुर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

फर्जी हस्ताक्षर करने पर गिरफ्तार

देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव आयोग के द्वारा SIR का दूसरा चरण कराया जा रहा है। इनमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इस बीच सहारनपुर में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सहारनपुर पुलिस ने सऊदी अरब में रह रहे व्यक्ति के पुननिरीक्षण गणना प्रपत्र पर फर्जी हस्ताक्षर करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक का नाम अकरम है। पुलिस फर्जी साइन मामले में गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ कर रही है।  

7 फरवरी को फाइनल मतदाता सूची 

बीते दिनों चुनाव आयोग ने खास जानकारी देते हुए कहा था कि 4 दिसंबर तक गणना चरण होगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची 9 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी, इसके बाद 9 दिसंबर से 8 जनवरी, 2026 तक दावे और आपत्ति का समय होगा। नोटिस चरण (सुनवाई और सत्यापन के लिए) 9 दिसंबर से 31 जनवरी, 2026 के बीच होगा, 7 फरवरी, 2026 को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Goa Nightclub Fire : अर्पोरा हादसे पर सावंत सरकार की पहली बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारियों को किया निलंबित

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड