सीमा हैदर-सचिन मीणा की बेटी का हुआ नामकरण, बताया क्या रखा नाम; PM मोदी और CM योगी से क्यों मांगी जान की रक्षा?

सचिन के प्यार में पाकिस्तान से भागकर आईं सीमा हैदर पांचवीं बार मां बनी हैं। यह बच्चा सीमा हैदर और सचिन मीणा का है। 8 मार्च को सीमा ने बेटी को जन्म दिया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sachin Meena- Seema Haider
Sachin Meena- Seema Haider | Image: PTI

Seema Haider Daughter: पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर एक बार फिर चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल ही में सीमा ने ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। अब उन्होंने अपनी बेटी का नामकरण कर दिया। आइए जानते हैं कि सचिन और सीमा ने अपनी बेटी का नाम क्या रखा?

सचिन के प्यार में पाकिस्तान से भागकर आईं सीमा हैदर पांचवीं बार मां बनी हैं। यह बच्चा सीमा हैदर और सचिन मीणा का है। 8 मार्च को सीमा ने बेटी को जन्म दिया था।

सीमा हैदर ने बेटी के नाम का किया खुलासा

हाल ही में सीमा हैदर और सचिन मीणा की बेटी का नामकरण समारोह आयोजित किया गया। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में इस दौरान हिंदू परंपराओं के अनुसार सभी रस्में हुईं। इस दौरान वकील एपी सिंह भी पूरे आयोजन में मौजूद रहे। सीमा हैदर ने अपनी बच्ची के नाम का भी खुलासा कर दिया है।

सीमा ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बेटी के नाम के लिए सुझाव मांगे थे। इसके बाद बच्ची का नाम भारती मीणा रखा गया है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोगों के सुझाव के बाद यह नाम रखा गया। मैंने इसका निकनेम मीरू या मीरा रखा है। मीरा श्रीकृष्ण की भक्त थीं। मैं चाहती थीं कि लड़की होगी तो इसी नाम से बुलाऊंगी, लेकिन बहुत लोगों और पंडित जी ने भारती नाम सुझाया।

Advertisement

बेटी के जन्म से बेहद खुश हैं सीमा

सीमा हैदर ने बेटी के जन्म पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमारे घर लक्ष्मी आई हैं। ये हमारे लिए बेटा बराबर है। बच्चा एक मां की जिंदगी होता है। हिंदुस्तान में वैसे भी लड़की और लड़के को बराबर ही माना जाता है। उन्होंने बेटी के जन्म के बाद हो रही रस्मों को लेकर कहा कि मैं नई चीजें देख रही हूं। ये सब पहले बार है मेरे लिए। हिंदुस्तान की हर चीज वैसे भी बहुत खूबसूरत है। जो जो मैंने देखा उससे और खूबसूरत देखने मिल रहा है।  

फिर किस बात का सता रहा डर? 

जहां बेटी के जन्म के बाद से उनके घर में खुशी का माहौल है, तो इस बीच सीमा हैदर परेशान भी हैं। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। दरअसल, सीमा का कहना है कि उन्हें उनके पाकिस्तान से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सीमा ने अपने पहले पति गुलाम हैदर पर आरोप लगाया है कि वह उनकी नवजात बच्ची, पति सचिन मीणा और वकील डॉ. एपी सिंह को लेकर बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहा है और धमकियां दे रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Jalandhar Blast: आधी रात जोरदार धमाके से हिला जालंधर, BJP नेता के घर के बाहर ब्लास्ट, पुलिस स्टेशन है महज 100 मीटर दूर

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड