Jalandhar Blast: आधी रात जोरदार धमाके से हिला जालंधर, BJP नेता के घर के बाहर ब्लास्ट, पुलिस स्टेशन है महज 100 मीटर दूर

जानकारी के अनुसार कुछ लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर आए और उनके घर के बाहर विस्फोट वस्तु फेंककर वहां से फरार हो गए। जोरदार धमाके में उनके घर की खिड़कियां टूट गईं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Attack on BJP Leader Manoranjan Kalia House
Attack on BJP Leader Manoranjan Kalia House | Image: X- ANI

Jalandhar Blast: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ BJP नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर सोमवार (7 अप्रैल) देर रात धमाका हुआ, जिसको लेकर हड़कंप मच गया। ये एक ग्रेनेड हमला बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है और घटना की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार कुछ लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर आए और उनके घर के बाहर विस्फोट वस्तु फेंककर वहां से फरार हो गए। जोरदार धमाके में उनके घर की खिड़कियां टूट गईं।

मौके पर मौजूद फॉरेंसिक टीम

घटना देर रात एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। जब BJP नेता मनोरंजन कालिया अपने घर में सो रहे थे, उसी दौरान जोरदार धमाके की आवाज आई। बताया जा रहा कि BJP नेता के घर से पुलिस स्टेशन महज 100 मीटर की दूरी पर है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है और घटना की जांच की जा रही है।

घर से सो रहे थे मनोरंजन कालिया, तभी आई धमाके की आवाज

BJP नेता मनोरंजन कालिया ने घटना के संबंध में पूरी जानकारी दी। उन्होंने घटना को लेकर बताया कि ये लगभग 1 से 1.30 बजे के बीच ब्लास्ट हुआ है। मैं उस वक्त सो रहा था। पहले मुझे लगा कि ये गड़गड़ाहट की आवाज है। बाद में मुझे बताया गया कि धमाका हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस को फोन के जरिए इसकी सूचना दी, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा।

Advertisement

उन्होंने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो हालात हैं वो सामने है। लॉ एंड ऑर्डर सरकार की जिम्मेदारी है कि वो उसे बेहतर बनाए, जो यहां बद से भी बदतर हो रहा है। जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं उनकी हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वह घरों तक पहुंच रहे हैं।

जालंधर पुलिस कमिश्नर ने क्या बताया? 

वहीं, घटना को लेकर जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि रात करीब 1 बजे हमें यहां धमाके की सूचना मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। हम सीसीटीवी पर भी नजर रख रहे हैं। फॉरेंसिंक टीम जांच कर रही है कि यह ग्रेनेड हमला है या कुछ और..."

Advertisement

फिलहाल घटना की जांच जारी है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक CCTV में हमलवारों को हमलावर को ई-रिक्शा से आते देखा गया और वह उनके घर के बाहर हमला कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: संसद में वक्फ बिल फाड़ने वाले ओवैसी BJP नेताओं के साथ बैठकर लगा रहे ठहाके? VIRAL VIDEO की क्या है सच्चाई

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड