Seema Haider: पाकिस्तान की छाती पर मूंग दल रही सीमा हैदर... पहले पति को छोड़ भागी, अब कर दिया ऐसा काम बौखला जाएगा पड़ोसी PAK

पाकिस्तान से भारत आई सीमा एक बार फिर चर्चा में है। अब सीमा और सचिन ने अपने प्यार की निशानी यानि अपनी बेटी का नामकरण कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Seema Haider Sachin Meena
Seema Haider Sachin Meena | Image: Instagram

Seema-Sachin Meena Daughter: पाकिस्तान से भारत आई सीमा एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। अब सीमा और सचिन ने अपने प्यार की निशानी यानि अपनी बेटी का नामकरण कर दिया है।

जान लें कि अपने प्यार (सचिन मीणा) के लिए पाकिस्तान की सरहद लांघ कर भारत आई सीमा पांचवीं बार मां बनी हैं। लेकिन, सचिन से यह उनकी पहली संतान है। उन्होंने पिछले महीने अपनी जिंदगी में नन्ही परी का स्वागत किया था।

बेटी का ऑफिशियल नाम क्या रखा?

सीमा और सचिन मीणा ने बेटी के नामकरण के लिए एक समारोह आयोजित किया था जिसमें हिंदू परंपराओं के मुताबिक सभी रस्में पूरी की गईं। सीमा ने अपनी लाडली के नाम का खुलासा किया है। सीमा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के नाम के लिए कई सुझाव मांगे थे। सोशल मीडिया और समाज के लोगों से मिले सुझावों के बाद बच्ची का नाम भारती मीणा रखा गया है।

बेटी को किस निकनेम से पुकारती हैं?

इससे पहले सीमा ने अपनी बेटी के निकनेम का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि पुकारने के लिए उन्होंने अपनी बेटी का नाम मीरा रखा है जो कि भगवान श्री कृष्ण की भक्त मीरा के नाम से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि वो खुद भी भगवान कृष्ण को बेहद मानती हैं। ऐसे में उन्होंने पहले ही सोच रखा था कि अगर बेटी हुई तो इसी नाम से उसे बुलाएंगी।

Advertisement

'लक्ष्मी' के आगमन से फूले नहीं समा रहीं सीमा

सीमा हैदर इस मौके पर अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए कहा कि उनके घर में लक्ष्मी आई है और बेटी को लेकर उनका प्यार और गौरव समान रूप से है। उन्होंने कहा कि भारत में लड़के और लड़कियों को बराबरी का दर्जा दिया जाता है। उन्होंने बेटी के जन्म के बाद से हो रही रस्मों को लेकर कहा कि उनके लिए यह नई संस्कृति बहुत सुंदर और अलग है।

किस बात से परेशान हैं सीमा हैदर?

इस खुशी के बीच सीमा के लिए एक चिंता भी बनी हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका दावा है कि उन्हें पाकिस्तान से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सीमा ने आरोप लगाया है कि उनके पूर्व पति गुलाम हैदर द्वारा उनकी नवजात बच्ची, उनके पति सचिन मीणा और वकील डॉ. एपी सिंह को लेकर उन्हें आपत्तिजनक भाषा का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।

Advertisement

यह भी पढे़ं: युवक के साथ रिलेशनशिप में थी लड़की, शादी के लिए उसके पेरेंट्स से मिलने गई, पिता को देखा तो क्यों निकल गई चीख?

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड