सीमा हैदर बनीं 5वीं बार मां, ग्रेटर नोएडा के अस्‍पताल में दिया बेटी को जन्म, खुशी से झूम उठा सचिन; क्या अब मिलेगा भारत का वीज

प्‍यार के लिए सीमा पार कर पाकिस्‍तान से नेपाल के रास्‍ते भारत आई सीमा हैदर 5वीं बार मां बन गई हैं। यह बच्चा सीमा हैदर और सचिन मीणा का है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Seema Haider and sachin meena
Seema Haider and sachin meena | Image: Screen Grab

प्‍यार के लिए सीमा पार कर पाकिस्‍तान से नेपाल के रास्‍ते भारत आई सीमा हैदर 5वीं बार मां बन गई हैं। यह बच्चा सीमा हैदर और सचिन मीणा का है। सीमा ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्‍पताल में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बच्ची को जन्‍म दिया। इससे पहले सीमा के चार बच्चे हैं वो भी उनके साथ पाकिस्‍तान से भारत आ गए थे। जानकारी के मुताबिक सीमा हैदर और पैदा हुई बच्ची दोनों स्‍वस्‍थ हैं। सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद सचिन और उनका परिवार उन्हें ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंचा था।

डॉक्टरों की देखरेख में मंगलवार तड़के 5 बजे उन्होंने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। परिवार का कहना है कि जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वो बेटी के जन्म से बहुत खुश हैं। बेटी के के जन्म से पहले सीमा हैदर की गोदभराई की रस्म भी पूरी हुई थी। जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ था। वहीं सीमा हैदर के अधिवक्ता और मुंह बोले भाई एपी सिंह पहले ही कह चुके हैं कि सीमा हैदर के बच्चे को भारतीय नागरिकता दिलाएंगे।

साल 2023 में नेपाल के रास्‍ते भारत आई थीं सीमा हैदर

सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ 13 मई 2023 अवैध रूप से भारत आई थी। उसे अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने की वजह से 4 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने सचिन मीणा को उसे शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 7 जुलाई को उसे स्थानीय अदालत से जमानत मिल गई थी। सीमा ने पुलिस को बताया था कि उसने और सचिन ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। जमानत मिलने के बाद सीमा और सचिन की गौतम बुद्धनगर में दोबारा हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई। तब से दोनों रबूपुरा में पति-पत्‍नी की तरह रह रहे हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- काला पठानी, गुलाबी पग...पहले बर्थडे पर छाया सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड