School Closed: ठिठुरन और कोहरे के कारण फिर बढ़ीं छुट्टियां... यूपी के इस जिले में 8वीं तक के स्कूल बंद; जानें कब खुलेंगे
School Closed: दिल्ली-एनसीआर में लुढ़कता पारा देखते हुए नोएडा में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।
- भारत
- 2 min read

School Closed: उत्तर भारत के लोग कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की दोहरी मार झेल रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में लुढ़कते पारा को देखते हुए नोएडा में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।
गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन की ओर से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को 15 जनवरी तक के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इससे पहले छुट्टियां 10 जनवरी तक थी, लेकिन बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए इसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने यह साफ किया है कि इस आदेश कड़ाई से पालन होना चाहिए। नियमों का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नर्सरी से 8वीं तक के छात्रों को छुट्टी
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने स्कूलों की छुट्टी के संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर लगातार पड़ रही सर्दी और कोहरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यह आदेश कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा जिसमें CBSE, ICSE, IB, UP Board और अन्य बोर्डों से जुड़े स्कूल शामिल हैं।
कई स्कूलों में समय बदलाव
मौसम की स्थिति को देखते हुए कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए समय में बदलाव किया जा सकता है। वहीं कई स्कूलों में सीनियर छात्रों के लिए कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय के बजाय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जा रही हैं।
Advertisement
दिन में धूप, सुबह-शाम ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम दिशा में 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाएं चल रही है, जिसके कारण गलन-ठिठुरन बढ़ गई है। आने वाले चार-पांच दिनों तक मौसम की स्थिति ऐसी ही बने रहने की संभावना है। दिन में धूप खिलेगी, जबकि सुबह और शाम ठंड का एहसास होगा।
दिल्ली में भी 15 जनवरी तक स्कूल बंद
दिल्ली की रेखा सरकार ने सभी स्कूलों में 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन घोषित किया है। एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक, स्कूल 1 जनवरी से 15 दिन बंद रहेंगे। स्कूल 16 जनवरी को फिर से खुल सकते हैं।