Sambhal: जेल में जफर अली को जान का खतरा, नहीं मिल रही दवा- बड़े भाई ताहिर का दावा, कलमबंद हड़ताल का कर दिया ऐलान

Sambhal: संभल हिंसा मामले में जेल में बंद जामा मस्जिद के सदर जफर अली के भाई ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Sambhal: संभल हिंसा मामले में जेल में बंद जामा मस्जिद के सदर जफर अली के भाई ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जफर अली के भाई एडवोकेट मोहम्मद ताहिर अली ने कहा जेल में अपने भाई की जान को खतरा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनसे बदतमीजी के साथ पेश आ रही है यही नहीं उन्हें समय पर दवाई भी नहीं देने दी जा रही ।

ताहिर अली ने कहा कि जेल में उनसे मुलाकात भी नहीं करने दी जा रही है। पुलिस उनके साथ बहुत ही बदतमीजी से पेश आ रही है जैसे कि वो कोई हार्डकोर क्रिमिनल हों। वो 70 साल के हैं, पुलिस प्रशासन ने हद कर दी है। वहीं जफर अली ने हर मौके पर प्रशासन का सहयोग किया है। प्रशासन का जो सहयोग किया है उसका इनाम जफर अली को मिला है। हमें भरोसा है कि हमें न्यायालय से न्याय मिलेगा। हमने 27 तारीख कर कलमबंद हड़ताल कर दी है कोई अधिवक्ता यहां काम नहीं करेगा। हमारी मांग है कि जफर अली को बिना शर्त रिहा करो और उनसे जेल में मिलने दिया जाए।

संभल हिंसा में जफर अली की गिरफ्तारी

संभल में 24 नवंबर, 2024 को हुई हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जफर अली को साजिश रचने और अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले रविवार को उन्हें बयान दर्ज करने के लिए पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के मामले में उन्हें हिरासत में लिया था।

Advertisement

संभल में कैसे हुई हिंसा?

संभल की स्थानीय अदालत में एक याचिका दाखिल की गई है। जिसमें हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि मुस्लिम पक्ष जिसे शाही जामा मस्जिद कहता है, वहां पहले हरिहर मंदिर था। 24 नवंबर, 2024 को अदालत के आदेश पर जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा शुरू हुई थी। हिंसा का आरोप एक धर्म विशेष के लोगों पर है। सर्वे करने गई टीम पर पथराव और उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करके सर्वे के काम को बाधित किया था। प्रदर्शनकारी विरोध करते हुए पुलिस से भिड़ गए थे। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी। इस पूरी हिंसा की जांच SIT कर रही है।

Advertisement

2750 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

पुलिस ने इस मामले में 40 नामजद और 2750 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। संभल हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही है। हिंसा के आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस CCTV फुटेज और अन्य वीडियो की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Sambhal: जामा मस्जिद के सदर की गिरफ्तारी पर भड़के सपा सांसद बर्क, कहा-जितना जुल्म करेंगे उतना हौसला बढ़ेगा, मैं हक की आवाज...

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड