संभल की 'पत्थरबाज' नजराना की टूट गई शादी, अम्मी-अब्बू पर दुखों का पहाड़; बोले- लेन-देन हो गया तभी...

यूपी के संभल में हुए हिंसा का आज छठा दिन है। पूरा जिला छावनी में बदला हुआ है। संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sambhal Violence stone paltter nazrana marriage broke
Sambhal Violence stone paltter nazrana marriage broke | Image: X

यूपी के संभल में हुए हिंसा का आज छठा दिन है। पूरा जिला छावनी में बदला हुआ है। संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी गई है। अबतक इस हिंसा में 31 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लगभग 1600 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन महिलाएं हैं, जिसमें से एक की उम्र सिर्फ 22 साल है।

गिरफ्तार महिलाओं में फरहाना, रुकैया और नजराना शामिल हैं। नजराना 22 साल की है। अब जो खबर आ रही है वो ये कि नजराना का रिश्‍ता टूट गया है। आपको बता दें कि नजराना का रिश्‍ता तय हो चुका था। अगले साल उसकी शादी होनी थी। माता-पिता का कहना है कि उन्होंने लेन-देन तक कर लिया था तभी संभल में पथराव हुआ और सब बर्बाद हो गया।

लड़के वाले कर रहे शादी से मना

लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया है क्योंकि नजराना को पुलिस पकड़ कर ले गई है।  लड़के वाले ऐसी लड़की से शादी नहीं करना चाहते जिसका नाम दंगे में आया हो। माता-पिता का कहना है कि वो अब तक घर नहीं आई है, उसने पत्थर नहीं बरसाए थे।

Advertisement

बता दें कि रविवार को जामा मस्जिद के सर्वे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को जलाकर खाक कर दिया। हिंसक भीड़ पुलिस पर पथराव कर रही थी। छतों से पुलिस पर पत्थर फेंके जा रहे थे। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। हिंसा के बाद से लोग अपने घरों में ताला लगाकर गायब हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी की जान की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, जानिए कौन है वो और किस प्‍लान का किया जिक्र
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड