पीएम मोदी की जान की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, जानिए कौन है वो और किस प्‍लान का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को जान से मारने की धमकी दी गई। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर कहा गया कि पीएम मोदी को जान से मारने का पूरा प्‍लान तै

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
pm modi threat call mumbai police detain 34 year old woman
पीएम मोदी की जान की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, जानिए कौन है वो और किस प्‍लान का किया जिक्र | Image: Pixabay and PTI

PM Modi Threat Call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को जान से मारने की धमकी दी गई। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर कहा गया कि पीएम मोदी को जान से मारने का पूरा प्‍लान तैयार है। कॉल के बाद हड़कंप मच गया। एसपीजी अलर्ट हो गई और पुलिस छानबीन में जुट गई। थोड़ी देर बाद पुलिस ने अंबोली थाना क्षेत्र में रहने वाली 34 साल की महिला को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में पता चला कि महिला मानसिक रूप से अस्थिर है। उसने शरारत में फोन किया था। महिला को कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं है। हालांकि मामले की जांच अभी की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि शहर के पुलिस कंट्रोल रूप को गुरुवार को धमकी भरा कॉल आया था। इसके बाद पुलिस ने फोन को ट्रेस किया। कॉल करने वाले का पता पश्चिमी उपनगरों के अंबोली में ट्रेस किया गया। मामले में केस दर्ज कर मुंबई पुलिस की एक टीम ने हिरासत में ले लिया।

बीते 6 साल में पीएम मोदी को मिलीं 3 धमकियां

गुरुवार को आए धमकी भरे कॉल को अगर छोड़ दें तो साल 2018 से लेकर 2023 तक पीएम मोदी को 3 बार धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। साल 2018 में महाराष्ट्र के मोहम्मद अलाउद्दीन खान नाम के शख्स ने फेसबुक पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो जान से मारने की धमकी दी थी। उसने खुद को आतंकी संगठन जैश-ए -मोहम्मद का सदस्य बताते हुए देश के पांच प्रमुख शहरों में विस्फोट करने की बात कही थी। शख्स ने प्रतिबंधित संगठन ISIS के झंडे की फोटो भी डाली थी।

Advertisement

इसके बाद साल 2022 में PM मोदी को जेवियर नाम के एक शख्स ने धमकी दी थी। जेवियर ने केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को भेजे खत में जान से मारने की धमकी देते हुए लिखा था- मोदी का हाल राजीव गांधी जैसा होगा। उस वक्त PM केरल दौरे पर जा रहे थे। बाद में पुलिस ने धमकी देने वाले को अरेस्ट कर लिया था।

फिर साल 2023 में हरियाणा के एक शख्स ने वीडियो वायरल करते हुए मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी। वीडियो में युवक ने खुद को हरियाणा का बदमाश और गांव मोहाना, सोनीपत का रहने वाला बताया था। वीडियो में उसने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे सामने आ जाएं तो मैं गोली मार दूंगा। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- जंगल में लिव इन पार्टनर का रेप, कत्ल के बाद शव के 50 टुकड़े कर जानवरों को परोसा; सिहर उठा देश

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड