जंगल में लिव इन पार्टनर का रेप, कत्ल के बाद शव के 50 टुकड़े कर जानवरों को परोसा; सिहर उठा देश

झारखंड में दिल्ली के श्रद्धा वॉल्कर जैसा दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक ने लिव इन में रह चुकी गर्लफ्रेंड की पहले गला घोंटकर हत्या कर दी

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jharkhand man rape murder live in partner forest, chops body 50 pieces serve animals
जंगल में लिव इन पार्टनर का रेप, कत्ल के बाद शव के 50 टुकड़े कर जानवरों को परोसा | Image: Pixabay

झारखंड में दिल्ली  के श्रद्धा वॉल्कर जैसा दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक ने लिव इन में रह चुकी गर्लफ्रेंड की पहले गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव के 50 टुकड़े कर जंगल में जानवरों के खाने के लिए फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी ब्‍वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नरेश भेंगरा के रूप में हुई है।

मामले का खुलासा हत्या के करीब 15 दिन बाद (24  नवंबर) सामने आया जब जरियागढ़ थाने के जोरदाग गांव के पास एक आवारा कुत्ता बॉडी के कटे हुए पार्ट के साथ सड़क पर दिखाई दिया। लोगों ने फौरन सूचना दी और पुलिस ने जंगल में छानबीन के बाद शरीर के कई टुकड़े बरामद किए। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।

लिव इन पार्टनर को छोड़कर आया, कर ली किसी और से शादी

जानकारी के मुताबिक नरेश पिछले कुछ वर्षों से खूंटी जिले की ही रहने वाली 24 साल की महिला के साथ तमिलनाडु में 'लिव-इन रिलेशनशिप' में रह रहा था। तोरपा के एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि युवती मूल रूप से वह रांची की रहने वाली थी। नरेश का ननिहाल भी उसी गांव में था। ननिहाल आने-जाने के दौरान नरेश को युवती से प्रेम हो गया। ऐसे में कुछ दिनों के बाद युवती नरेश के साथ 'लिव-इन रिलेशनशिप' में रहने लगी थी।

Advertisement

खूंटी के पुलिस अधीक्षक ने बताया, यह क्रूर घटना आठ नवंबर को हुई जब वो खूंटी पहुंचा क्योंकि आरोपी नरेश ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी और वह उसे अपने घर नहीं ले जाना चाहता था। वह उसे जरियागढ़ पुलिस थाने के जोरदाग गांव में अपने घर के पास एक जंगल में ले गया और शव को टुकड़ों में काट दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि नरेश तमिलनाडु में एक कसाई की दुकान में काम करता था और चिकन-मटन काटने में माहिर था। उन्होंने बताया, ‘‘नरेश ने महिला के शरीर के अंगों को 40 से 50 टुकड़ों में काटने की बात स्वीकार की और फिर उन्हें जंगल में जंगली जानवरों के खाने के लिए फेंक दिया।

Advertisement

हत्या से पहले किया रेप

पुलिस के मुताबिक दोनों (नरेश और महिला) 8 नवंबर को खूंटी पहुंचे। दरअसल, वो नरेश के घर जाना चाहती थी। उसके साथ रहना चाहती थी। लेकिन नरेश तैयार नहीं था। घर ले जाने की जगह वह उसे एक जंगल में ले गया। वहां उसने उसे इंतजार करने को कहा और खुद कहीं चला गया। जब वह लौटा तो उसके पास एक धारदार हथियार था। पहले उसने अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ रेप किया। फिर दुपट्टे से उसका गला घोंटकर मार डाला।

इसे भी पढ़ें- Big Breaking: धीरेंद्र शास्‍त्री पर हमला, हिंदू एकता यात्रा में मोबाइल फेंक कर मारा, गाल पर लगी चोट

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड