Sambhal Violence: फायरिंग-आगजनी, 4 की मौत, 28 पुलिसकर्मी घायल... 3 महिलाएं समेत 79 के खिलाफ दाखिल चार्जशीट में क्या-क्या?
संभल हिंसा मामले में SIT ने करीब 3000 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। थाना नखासा क्षेत्र और थाना संभल क्षेत्र की चार्जशीट दाखिल की।
- भारत
- 2 min read

Sambhal Violence: संभल हिंसा मामले में SIT ने करीब 3000 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। थाना नखासा क्षेत्र और थाना संभल क्षेत्र की चार्जशीट दाखिल की। संभल हिंसा में 79 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। गिरफ्तार 79 आरोपियों के खिलाफ बलवा, आगजनी और फायरिंग की धाराओं में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
पुलिस की ओर से दर्ज 6 मुकदमों में दाखिल चार्जशीट करीब 3 हजार पेजों की है। हिंसा में 3 महिलाओं सहित 79 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हिंसा में फायरिंग, आगजनी और पथराव के बीच 4 लोगों की मौत हो गई थी और 28 पुलिसकर्मी और प्रशासन अधिकारी घायल हो गए थे।
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा
संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान ही वहां पर हिंसा फैली थी और दंगे जैसा माहौल हो गया था। इस गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इसी दौरान वकील विष्णु शंकर जैन को गोली मारने की प्लानिंग थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी गुलाम ने इस बात का खुलासा किया और साथ ही ये भी बताया कि वो शारिक साठा गैंग के लिए काम करता है। पुलिस पूछताछ में गुलाम ने बताया कि पिछले काफी समय से हथियारों की तस्करी का धंधा काम हो गया था। जिसके चलते दुबई में बैठे शारिक साटा ने गुलाम के साथ मिलकर प्लान बनाया की सर्वे के दौरान दिल्ली के वकील विष्णु शंकर जैन और पुलिस पर फायरिंग कर मार दिया जाए जिससे हिंसा भड़क जाएगी और हथियारों की तस्करी का काम एक बार फिर से शुरू हो जाएगा।
Advertisement
संभल हिंसा में आतंकवादी कनेक्शन का दावाः जांच एजेंसी
संभल में हुई हिंसा को लेकर पुलिस और एसटीएफ की टीम आतंकी एंगल से भी जांच कार रही है। हिंसा की जांच में मिले खुफिया इनपुट से खलबली गई है। जांच में संभल हिंसा का कनेक्शन आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने की आशंका सामने आई है। संभल हिंसा की जांच कर रही एसआईटी टीम को इस बात का शक है कि संभल के दीपा सराय और नखासा में रह रहे ISI और अलकायदा संगठन के लोगों ने संभल में हिंसा फैलाने के लिए वहां पर हथियारों की सप्लाई और फंडिंग की थी। जांच कर रही टीम का इस मामले में पहला शक संभल के रहने वाले शारिक साठा पर जाता है, साठा आतंकी दाऊद इब्राहीम के लिए काम करता है।