Sambhal Violence: संभल में पटरी पर लौट रही जिंदगी, स्कूल खुले; अब तक 27 की गिरफ्तारी, 7 FIR

संभल में हालात अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के स्कूल-कॉलेज खोले गए। मगर इंटरनेट पर लगा बैन जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
sambhal jama masjid violence
sambhal jama masjid violence | Image: R Bharat

उत्तर प्रदेश के संभल में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। जिले में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच बुधवार को स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं। हालांकि, इंटरनेट सेवाएं अब भी बंद है। उपद्रवियों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। मामले में 7 FIR हुए हैं और अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। CCTV फुटैज के आधार उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। संभल SP कृष्ण कुमार ने बताया कि अब हालात सामन्य हो रहे हैं। वहीं, मुरादाबाद के डिविजनल कमिश्नर ने घटना के संबंध में बड़ी जानकारी दी है।

संभल के मौजूदा हालात पर एसपी कृष्ण कुमार ने बताया, संभल जिले में रविवार को हुई घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया था, जो अब भी जारी है। बाकी सभी चीजें सामान्य हो गई हैं। पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की सभी CCTV फुटेज खंगाली है। 
 

CCTV फुटेज के आधार पर 100 लोगों की पहचान

एसपी ने बताया कि हिंसा की घटना में संलिप्त 100 से अधिक लोगों की पहचान की गई है। जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। पिछले 24 घंटे में 27 लोगों को जेल भेजा है, जिनमें 25 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। संभल के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क को 23 नवंबर को बीएनएस की धारा-168 के तहत नोटिस जारी किया गया है।

संभल में पटरी पर लौट रही जिंदगी

संभल की विवादित जामा मस्जिद परिसर में रविवार को सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के चौथे दिन बुधवार को हालात में सुधार देखने को मिला है। धीरे-धीरे यहां पटरी पर जिंदगी लौट रही है। दूसरी ओर पुलिस की कार्रवाई भी जारी है। मुरादाबाद के डिविजनल कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि 74 नकाबपोश दंगाइयों की पहचान कर ली गई है और सभी को पकड़ने का एक्शन प्लान तैयार हो रहा है। उन्होंने लोगों शांति बनाए रखने की भी अपील की है।

Advertisement

7 FIR, 22 गिरफ्तारी, 74 नामजद

कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा, अब तक 7 FIR दर्ज की गई हैं, 22 लोगों को नामजद किया गया है और 27 को गिरफ्तार किया गया है। 74 लोगों की पहचान की गई है और अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हमारी प्राथमिकता स्थिति को सामान्य करना है। लोग सहयोग कर रहे हैं, न केवल जांच के लिए, बल्कि स्थिति को सामान्य करने के लिए भी। फिलहाल हम सबूत एकत्रित करने का काम कर रहे हैं, जिसके आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे।

कमिश्नर ने की शांति बनाए रखने की अपील 

कमिश्नर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हम समाज के सभी वर्गों के लोगों से बेतुके और निराधार बयान देने से बचने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना में 3 नाबालिगों का नाम सामने आया है। नाबालिगों के साथ हम काउंसलिंग की चीजें ही कर रहे हैं। खतरनाक चाकू मिला है। हमें जो अवैध हथियार मिल रहे हैं, उनकी रिकवरी की जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें; Sambhal: सर्वे टीम कब आई, हिंसा कहां से शुरू हुई, संभल पुलिस ने सब किया दर्ज; रिपोर्ट सरकार को सौंपी
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड