दो मुस्लिम लड़कियों को हुआ बेइंतहा इश्‍क, अब पति-पत्‍नी की तरह रहने की जिद; गजब का है ये लेस्बियन लव

यूपी के संभल जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के असमोली थाना इलाके की रहने वाली दो युवतियां पति-पत्नी की तरह साथ रहना चाहती हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
sambhal two muslim girls lesibain love
sambhal two muslim girls lesibain love | Image: Social Media

Lesbian Love Story: यूपी के संभल जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के असमोली थाना इलाके की रहने वाली दो युवतियां पति-पत्नी की तरह साथ रहना चाहती हैं। दोनों ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने की परमिशन होने का दावा भी किया है। परिवार और समाज के लोग इसका विरोध जता रहे हैं। दोनों लड़कियों ने जान का खतरा बताकर पुलिस से सुरक्षा मांगा है।

दोनों लड़कियों का नाम तहसीना और सीमा है। उनका कहना है कि वो एक दूसरे को बचपन से प्‍यार करती हैं। बचपन में दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। इसी बीच दोनों ने एक दूसरे को दिल दे दिया। दोनों के बीच समलैंगिक संबंध बन गए। जब घरवालों को इनके लेस्‍बियन होने का पता चला तो परिजनों ने उनपर पाबंदी लगा दी।

इसके बावजूद भी दोनों ने मिलना जुलना नहीं छोड़ा। मौका मिलते ही दोनों ने घर छोड़ दिया और एक दूसरे से शादी कर ली। अब दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रहना चाहती हैं, इसलिए घर लौट आई हैं। लेकिन घर वाले उनके इस रिश्ते से खुश नहीं है। तहसीना ने बताया कि वह 11 भाई बहनों में सबसे छोटी है। जबकि सीमा सात भाई बहनों में तीसरे नंबर की है।

लड़कों में नहीं है दोनों को रूचि

Advertisement

तहसीना और सीमा ने बताया कि वह एक दूसरे को बीते 11 साल से प्‍पसंद करती हैं। उन्हें लड़के पसंद नहीं है। दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करती हैं और अलग नहीं रह सकती हैं, इसीलिए कोर्ट से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की परमिशन ली है। दोनों ने पुलिस से अपनी जान की सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस ने क्या कहा

Advertisement

पुलिस क्षेत्राधिकारी असमोली आलोक कुमार सिद्धू ने बताया कि दोनों लड़कियों ने थाने में संपर्क किया है। लड़कियों ने बताया कि वह बालिग हैं, इसलिए उनके मजिस्ट्रेट या एसडीएम के यहां बयान दर्ज करा दीजिए। दोनों लड़कियों को बुलाया गया है। अगर लड़कियां उनके पास आती हैं तो पुलिस SDM के यहां दोनों के बयान दर्ज करा देगी।

इसे भी पढ़ें- 'कभी डॉक्‍टर, कभी प्रेमी; जिस-जिस ने की डिमांड उससे बनवाया संबंध', मां पर बेटी का सनसनीखेज आरोप

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड