BIG BREAKING: संभल के शाही जामा मस्‍जिद का बदल गया नाम! अब कहलाएगी जुमा मस्‍जिद; ASI के फैसले से नया बखेड़ा

संभल के जामा मस्‍जिद का नाम बदल दिया गया है। ASI ने फैसला लिया है कि अब इस ऐतिहासिक इमारत पर 'शाही जामा मस्जिद' नहीं, बल्कि 'जुमा मस्जिद' के नाम से बोर्ड लगेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
sambhal shahi jama masjid name change now as juma masjid
BIG BREAKING: संभल के जामा मस्‍जिद का बदल गया नाम, अब कहिए जुमा मस्‍जिद; ASI के फैसले से नया बखेड़ा | Image: PTI/X

संभल के शाही जामा मस्‍जिद का नाम बदल दिया गया है। ASI ने फैसला लिया है कि अब इस ऐतिहासिक इमारत पर 'शाही जामा मस्जिद' नहीं, बल्कि 'जुमा मस्जिद संभल' के नाम से बोर्ड लगेगा। ASI ने अपनी संरक्षित स्मारक की पहचान स्पष्ट करने के लिए यह फैसला लिया है। नीले रंग का नया बोर्ड बनकर तैयार हो चुका है, जो फिलहाल सत्यव्रत पुलिस चौकी में रखा गया है। एएसआई की टीम जल्द संभल पहुंचेगी और इसे विवादित स्थल के बाहर लगाया जाएगा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की ओर से लगाए जाने वाला नया नीले रंग का बोर्ड न सिर्फ एक औपचारिक पहचान है, बल्कि आम जनता को यह साफ-साफ संदेश देगा कि यह इमारत एएसआई के अधीन संरक्षित स्मारक है। विवादों के बीच यह कदम यह भी स्पष्ट करता है कि इस स्थल की ऐतिहासिक पहचान और कानूनी स्थिति अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की निगरानी में है।

क्या है इस मस्जिद का इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संभल स्थित यह मस्जिद लगभग 498 साल पुरानी है और इसे 1526 में मीर बेग द्वारा बाबर के आदेश पर बनवाया गया था। बाबर ने उस समय अपने पुत्र हुमायूं को संभल की जागीर सौंपी थी। हालांकि, कुछ समय बाद हुमायूं बीमारी के कारण इस जागीर को छोड़कर लौट गया था। इस मस्जिद का उल्लेख बाबरनामा और आइन-ए-अकबरी जैसे ऐतिहासिक ग्रंथों में भी मिलता है।
 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- 24 नवंबर को कहां थे? जिया उर्रहमान बर्क को हर सवाल का देना होगा जवाब
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड