अपडेटेड 23 February 2025 at 15:58 IST

Sambhal: रमजान से पहले होगा संभल मस्जिद का रंग रोगन? मस्जिद कमेटी ने ASI से मांगी अनुमति

संभल की शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने ASI को पत्र लिख कर रमजान के अवसर पर शाही जामा मस्जिद की रंगाई, पुताई, साफ सफाई ओर सजावट की अनुमति मांगी है।

Follow : Google News Icon  

उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने भारतीय पुरातत्व विभाग को पत्र लिख कर रमजान के अवसर पर शाही जामा मस्जिद की रंगाई, पुताई, साफ सफाई ओर सजावट की अनुमति मांगी है।

शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने बताया कि ASI से इस बार शाही जामा मस्जिद की साफ सफाई, पुताई , रंगाई ओर सजावट की परमिशन मांगी गई है। वैसे तो सैकड़ों वर्षों से शाही जामा मस्जिद की रंगाई, पुताई, साफ सफाई और सजावट होती आई है, कभी ASI से परमिशन नहीं मांगी गई और न ही कभी उन्होंने एतराज जाहिर किया, न ही आपत्ति की और न ही विरोध किया।

मस्जिद के सदर ने ASI से मांगी इजाजत

उन्होंने कहा कि सिर्फ शहर में शांति, अमन बरकरार रहे इसलिए परमिशन लेना मुनासिब समझा। पवित्र रमजान के महीने में रमजान से पहले रंगाई, पुताई ,साफ सफाई करने की इजाजत मांगी है। सैकड़ों साल से रमजान के पवित्र मौके पर शाही जामा मस्जिद में साफ सफाई, पुताई रंगाई और सजावट होती चली आ रही है उसके लिए हमें आदेश दे दें ताकि हम पवित्र रमजान के सारे कार्य करा सकें।

Advertisement

संभल हिंसा केस में अब तक 70 से ज्यादा गिरफ्तारी

बता दें कि संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 28 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हिंसा के बाद से पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। एक-एक कर दंगाईयों को गिरफ्तार किया जा रहा है। संभल हिंसा के मामले में पुलिस अब तक 70 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 19 जनवरी को संभल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिरीष चंद्र ने इसकी जानकारी दी थी और कहा कि पथराव की घटना में शामिल अन्य लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'नेताओं का एक गुट धर्म का माखौल उड़ाता है, हिंदू समाज को बांटना ही इनका काम', बागेश्वर धाम में विपक्ष पर गरजे PM मोदी

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 23 February 2025 at 15:58 IST