Sambhal: संभल में दंगे के पत्थर आ रहे हैं पुलिस के बड़े काम! बनाया ऐसा प्लान, बजाएगी अपराधियों की बैंड

Sambhal: संभल का दीपा सराय इलाका संवेदनशील माना जाता है। अधिकारी बताते हैं कि यहां 200 मीटर के दायरे में ही काफी अपराधी रहते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sambhal police
संभल पुलिस | Image: R Bharat

Sambhal News: संभल में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के बाद से प्रशासन कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में संभल में अब दूसरी चौकी बनने जा रही है, जोकि अति संवेदनशील इलाकों में से एक माना जाता है। वो इसलिए भी कि 2 साल पहले इसी जगह एक अस्थाई चौकी थी, तब स्थानीय लोगों ने चौकी में अजगर सांप छोड़ दिया था। इसलिए अब कंट्रोल रूम के स्तर पर दीपा सराय में चौकी बन रही है। अहम ये है कि 24 नवंबर की हिंसा में जिन पत्थरों से 29 पुलिसकर्मी पर हमला हुआ था, अब उन्हीं पत्थरों से दीपा सराय में चौकी की नींव का निर्माण किया जा रहा है।

दीपा सराय इलाके में चौकी का काम शुरू किया जा चुका है और ढाई महीने में दीपा राय इलाके में तीन मंजिला चौकी बनकर तैयार हो जाएगी। संभल के दीपा सराय इलाके में पिछले दिन पुलिस चौकी की नींव रखी गई। वास्तु का ध्यान रखते हुए मंत्रों उच्चारण के साथ दीपा सराय में बन रही चौकी का शिलान्यास हुआ। एडिशनल एसपी ने बताया कि 200 मीटर के दायरे में ही काफी अपराधी रहते हैं, जिन पर नजर रखी जाएगी। साथ ही आतंकी गतिविधियों पर भी ये चौकी असरदार रहेगी। लोगों का कहना है जो प्रशासन कर रहा है, सही कर रहा है।

शाही जामा मस्जिद के सामने पहली चौकी बनी

संभल में हिंसा के बाद पहली पुलिस चौकी का नाम शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने हुआ। इस चौकी का नाम सत्यव्रत चौकी रखा गया। इसका निर्माण कार्य दिसंबर आखिरी में शुरू किया गया और आज चौकी लगभग लगभग बनकर तैयार है। सत्यव्रत चौकी का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरीके से तैयार हो चुका है, प्लास्टर हो चुका है औकर बिजली की तारें डाली हुई हैं। प्रशासन का कहना है कि इसी महीने के आखिरी में ये चौकी पूरे रूप से तैयार होकर कानून व्यवस्था के काम में जुड़ जाएगी।

रिपब्लिक भारत की टीम शाही जामा मस्जिद के सामने बनी सत्यव्रत चौकी में पहुंची तो देखा चौकी को खूबसूरत बनाने के लिए भर पेड़ लगाए गए हैं। अंदर एक खाली मैदान है। ग्राउंड फ्लोर पूरी तरीके से तैयार है और चौकी के पहली मंजिल पर लेंटर डाला हुआ है। रिपब्लिक भारत की टीम जब चौकी की पहली मंजिल पर पहुंची तो पहली मंजिल से ही शाही जामा मस्जिद का मुख्य दरवाजा शाही जामा मस्जिद के अंदर का आंगन साफ दिख रहा है और इसी चौकी की दूसरी मंजिल पर जाने पर पूरा इलाके पर ऊपर से निगरानी रखी जा सकती है।

Advertisement

जिला कंट्रोल रूम के तौर पर स्थापित होगी सत्यव्रत चौकी

संभल के एसपी ने शुक्रवार को ही शाही जामा मस्जिद के सामने बन रही सत्यव्रत चौकी का जायजा लिया। बताते हैं कि सत्यव्रत चौकी को जिला कंट्रोल रूम के तौर पर बनाया जा रहा है। सत्यव्रत चौकी पूरे जिला का एपिक सेंटर है और सबसे हाइट पर ये चौकी बनी हुई है। इसलिए इसे जिला कंट्रोल रूम के तौर पर डेवलप किया जाएगा। सत्यव्रत चौकी में PA सिस्टम भी लगेगा, जिसके जरिए आसपास के इलाके में स्पीकर के जरिए पुलिस अपना मेसेज पहुंचा सकेगी।

यह भी पढ़ें: 'साल में 52 जुमे, होली एक दिन आती है', चर्चाओं में संभल के सीओ का बयान

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड