एक कमरा, बिस्तर पर 3 तो जमीन पर 2 लाशें, सभी के माथे पर लगी गोली...सहारनपुर में 5 लोगों का पूरा परिवार खत्म; हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका
यूपी के सहारनपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। एक कमरे में अशोक, उनकी पत्नी अंजिता, मां विद्यावती और दो बेटे कार्तिक व देव के शव मिले
- भारत
- 2 min read

यूपी के सहारनपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। एक कमरे में अशोक, उनकी पत्नी अंजिता, मां विद्यावती और दो बेटे कार्तिक व देव के शव मिले। सभी के माथे पर गोली लगी हुई थी। कमरे से तीन तमंचे भी बरामद किए गए हैं। अशोक और उनकी पत्नी के शव फर्श पर, जबकि मां और दोनों बच्चे बेड पर पड़े मिले। दिल दहला देने वाली ये घटना सरसावा थाना क्षेत्र के कौशिक बिहार कॉलोनी की है।
सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। एसपी देहात सागर जैन भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। DIG अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे पर पहुंचे हैं। कमरे से 3 तमंचे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मृतकों के मोबाइल भी कब्जे में लिए हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस अफसर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। घर को सील कर दिया है। अशोक को अपने पिता की मौत के बाद उनकी जगह मृतक आश्रित कोटे में में नौकरी मिली थी। वो नकुड़ तहसील में काम करते थे।
फोन न उठने पर बहन को हुआ शक
अशोक मूल रूप से गांव खारीबांस के रहने वाले थे और पिछले दो वर्षों से कौशिक विहार कॉलोनी में मांगे राम के मकान में किराए पर रह रहे थे। सरसावा के सावन विहार में रहने वाली उनकी बहन पिंकेश ने मंगलवार सुबह भाई को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। शक होने पर वह अपने बेटे प्रीत के साथ भाई के घर पहुंची।
Advertisement
सीढ़ी लगाकर खोला गया दरवाजा
घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद प्रीत ने सीढ़ी लगाकर घर में प्रवेश किया और किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देख परिवार के होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।