साहब! मैं सलमान हूं, मैं आमिर, मैं रुस्तम, अब गलत काम नहीं करेंगे... हाथों में पोस्टर लेकर थाने पहुंचे 47 मुल्‍जिम; योगी की पुलिस के सामने ली शपथ

यूपी के सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र में गोकशी के मामलों में पहले संलिप्त रहे 47 आरोपी स्वेच्छा से थाने पहुंचे और भविष्य में अपराध की दुनिया से पूरी तरह दूरी बनाने का संकल्प लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
saharanpur news 47 cow slaughter accuesed took oath police station says never do crime in future
साहब! मैं सलमान हूं, मैं आमिर, मैं रुस्तम, अब गलत काम नहीं करेंगे... हाथों में पोस्टर लेकर थाने पहुंचे 47 मुल्‍जिम; योगी की पुलिस के सामने ली शपथ | Image: Republic

यूपी के सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र में गोकशी के मामलों में पहले संलिप्त रहे 47 आरोपी स्वेच्छा से थाने पहुंचे और भविष्य में अपराध की दुनिया से पूरी तरह दूरी बनाने का संकल्प लिया। थाने पहुंचे सभी लोगों के हाथों में संदेश लिखे पोस्टर थे। जिन पर उनके नाम के साथ-साथ कभी भी गोकशी नहीं करने, भविष्य में कोई अपराध नहीं करने की बातें लिखी गईं थीं।

थाने में मौजूद पुलिस अधिकारियों के सामने सभी ने बारी-बारी से अपना परिचय दिया। किसी ने कहा कि "मैं सलमान हूं", तो किसी ने अपना नाम "आमिर" और "रुस्तम" बताते हुए शपथ ली कि "अब वे कभी गौकशी जैसा संगीन अपराध नहीं करेंगे। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करेंगे, कानून का सम्मान करेंगे और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज में जीवन व्यतीत करेंगे।"

कुछ पर गैंगस्‍टर एक्‍ट के तहत हो चुकी है कार्रवाई

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि थाने पहुंचे 47 लोगों में ऐसे आरोपी भी शामिल थे, जिनके खिलाफ पहले गोकशी के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि अपराध की रोकथाम और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से यह पहल की गई, ताकि ऐसे लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा सके।

पुलिस का मानना है कि यदि अपराध की दुनिया से जुड़े लोग स्वयं आगे आकर कानून का पालन करने और अपराध छोड़ने का संकल्प लेते हैं तो इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

Advertisement

कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को स्पष्ट रूप से आगाह किया कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति दोबारा गोकशी या किसी अन्य अपराध में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि अपराध से दूरी बनाने का यह संकल्प केवल औपचारिकता नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे व्यवहार में भी जीवन मे उतारना भी होगा।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों से यह अपेक्षा भी की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति गोकशी या अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के साथ इस तरह का संवाद अपराध की पुनरावृत्ति रोकने और समाज में कानून के प्रति विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इसे भी पढ़ें- UP: गाजियाबाद में 'मातम' की बारिश, 2 बच्चों समेत 5 की मौत; भरे बाजार पानी में बह‍ती दिखी लाश; खौफनाक VIDEO से मची सनसनी
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड